स्वामी यतीश्वरानंद ने दिलाई प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को शपथ

 हरिद्वार के पत्रकारो की है अलग पहचान:स्वामी यतीश्वरानंद                      हरिद्वार 21 म ई (विरेन्द्र शर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार)     मीडिया समाज का सशक्त आईना है और प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकार इसमें सकारात्मक सोच के साथ अपनी भूमिका निभा रहे है।उपरोक्त विचार  गन्ना विकास व चीनी उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)स्वामी यतीश्वरानंद ने शुक्रवार को  प्रेस क्लब में आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारियो के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आज विपरीत परिस्थितियों में भी पत्रकार अपनी जिम्मेदारी को निभा रहा है।उन्होंने कहा है कि  मौजूदा दौर में पत्रकारिता बड़ी चुनौती है। फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कार्य करने वाला  पत्रकार जगत वैश्विक महामारी से बचाव की खबरे जनता के बीच भेज रहे हैं।  शासन ,प्रशासन के बीच सेतु का काम करते हुए संक्रमण से बचाव की खबरों को प्रमुखता से प्रचारित कर जनता को जागरूक कर रहे हैं। गन्ना मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार कोरोना काल में भी विकासोन्मुख नीतियों को जनता के हित में लागू कर रही है। मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि वह सदैव चौथे स्तम्भ के साथ खड़े हैं।इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब की कुंभ पर आधारित स्मारिका का भी विमोचन किया।उन्होंने कहा कि स्मारिका में  कुंभ से सम्बंधित प्रकाशित सामग्री से देश विदेश के पाठक लाभान्वित होंगे।प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र  नाथ गोस्वामी व महासचिव राज कुमार को मुख्य चुनाव अधिकारी  ललितेन्द्र नाथ  ने अपने घर से वर्चुअली शपथ दिलाई।उसके बाद  स्वामी यतीश्वरानंद  ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुशलपाल सिंह चौहान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग , कोष सचिव  तनुज वालिया ,वरिष्ठ सचिव  राहुल वर्मा, कनिष्ठ सचिव  नवीन चौहान, समारोह सचिव  त्रिलोक चन्द भट्ट व प्रचार सचिव  शिवांग अग्रवाल को शपथ ग्रहण करने के साथ ही कार्यकारणी के अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों  श्रवण कुमार झा,  मनोज रावत,  कुमार दुष्यन्त, ठाकुर शैलेन्द्र सिंह, विकास चौहान,  संजीव शर्मा,  के के पालीवाल, श्रीमती कुम कुम शर्मा को शपथ दिलवाने के बाद प्रेस क्लब की कार्यकारिणी के पदेन सदस्यों  संजय आर्य, गुलशन नैय्यर,  अमित कुमार गुप्ता,  जय पाल सिंह को भी शपथ दिलाई।इससे पूर्व क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष  दीपक नोटियाल ने अपने पूरे कार्य काल की जानकारी रखी।शपथ ग्रहण समारोह का संचालन निवर्तमान महासचिव  धर्मेन्द्र चौधरी ने किया।वहीं वर्तमान अध्यक्ष  राजेन्द्र नाथ गोस्वामी  ने भी अपनी भविष्य की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि पत्रकारों के हितों का पूरा ख्याल रखा जायेगा।समारोह के अंत में वर्तमान महासचिव  राज कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर   स्वामी यतीश्वरानंद  का प्रेस क्लब के पदाधिकारियों की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।यह शपथ ग्रहण समारोह सहायक चुनाव अधिकारी  कुल भूषण शर्मा व  लव शर्मा की देख रेख में सम्पन्न हुआ।वरिष्ठ पत्रकार बाल कृष्ण शास्त्री आदि  भी उपस्थित रहे



No comments:

Post a Comment

Featured Post

महा जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चे ने वेद मंदिर में की बैठक

हरिद्वार 20 सितंबर महाजनसंपर्क अभियान को लेकर शुक्रवार  को वेद मंदिर में ओबीसी मोर्चा हरिद्वार की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में ओबीसी मोर्चा ...