गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरुर देवो महेश्वर ,गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मय श्री गुरूवेः नमः

 तीर्थ नगरी हरिद्वार में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई गुरु पूर्णिमा 

हरिद्वार 24 जुलाई (विरेन्द्र शर्मा  / अमर शदाणी संवाददाता  गोविंद कृपा हरिद्वार)   गुरु शिष्य के आध्यात्मिक सम्बन्ध को समर्पित पर्व गुरु पूर्णिमा पर्व विभिन्न आश्रमो में श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया   भारत माता मंदिर में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के सानिध्य एवं मुख्य प्रबंध न्यासी आई डी शास्त्री एवं महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज के संयोजन में भक्तजनो ने ब्रह्मलीन गुरूदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज को नमन किया। श्री स्वामि नारायण आश्रम में श्रीस्वामि हरिबल्भ दास शास्त्री महाराज के सानिध्य एवं स्वामी आनंद स्वरूप शास्त्री महाराज के संयोजन में गुजरात से आए भक्तजनो ने गुरु पूजन किया इस अवसर पर जयेन्द्र स्वामी, योगेश भगत नगर निगम में भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी, पार्षद विनीत जौली, समाजसेवी संजय वर्मा, दिव्यम् यादव आदि उपस्थित रहें। श्री कल्याण कमल आश्रम में भक्तजनो ने सद्गुरू देव स्वामी कल्याणानंद महाराज का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में श्रद्धालु भक्तजनो ने सद्गुरू देव स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज और गुरूजनो की पूजा अर्चना की। 



निराला धाम में आश्रम की परमाध्यक्ष राजमाता आशा भारती जी महाराज के सानिध्य एवं स्वामी नित्यानंद महाराज के संयोजन में पंजाब, दिल्ली, हिमाचल आदि से आए  हुए श्रद्धालु भक्तजनो ने गुरु गद्दी का पूजन किया। सप्त सरोवर मार्ग स्थित शदाणी दरबार मे सेवक अमर शदाणी के संयोजन में संगीता शदाणी एवं भक्तजनो ने गुरु गद्दी का पूजन किया। रानी गली स्थित सर्वेश्वर आश्रम में महंत केशव चैतन्य महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन स्वामी सर्वेश्वरानंद महाराज को नमन किया गया। 

बसंत गली स्थित स्वामी विशुद्धानंद आश्रम में स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने साधु सुधा आश्रम के परमाध्यक्ष अपने गुरु तुल्य स्वामी हरि प्रकाश महाराज का पूजन कर अपने शिष्य स्वामी रामानंद के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया। संत बाहुल्य क्षेत्र सप्त सरोवर, हरिपुर मे गुरु पूर्णिमा पर्व की विशेष धूम रही भागीरथी नगर स्थित प्रभु हर नाथ मंदिर में श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया पार्षद अनिल मिश्रा, शिव दास दूबे सहित विशिष्टजनो ने आशीर्वाद प्राप्त किया। हरिपुर कला स्थित हरिहर पुरुषोत्तम धाम के परमाध्यक्ष महंत बाबा कमल दास महाराज ने विशेष भंडारे का आयोजन किया हुआ था जिसमें विधायक आदेश चौहान, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी, विपुल डंडरियाल,  सहित गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया और बाबा कमल दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। कनखल स्थित श्री मानव कल्याण आश्रम में स्वामी दुर्गेशानंद सरस्वती महाराज ने ब्रह्मलीन गुरूदेव स्वामी कल्याणा नंद सरस्वती महाराज, माता ललिताम्बा के श्रीविग्रह का पूजन किया इस अवसर पर संस्था के मनैजिंग ट्रस्टी अनिरूद्ध भाटी, विनित जौली, नितिन गिरि आदि उपस्थित रहें। इस के अतिरिक्त माता सच्चिदानंद निर्मल कुटिया में श्रद्धालु भक्तजनो ने सद्गुरू देव स्वामी सर्वेश्वर सिंह शास्त्री निर्मल जी महाराज एवं बहन विमला निर्मल जी महाराज के साथ गुरु जनो का पूजन किया। गरीबदासी साधु सेवाश्रम में भक्तजनो ने महंत रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद महंत दिनेश दास महाराज के साथ ब्रह्मलीन गुरूदेव स्वामी श्याम सुंदर दास शास्त्री महाराज के श्रीविग्रह का पूजन किया। इस के अतिरिक्त लाल माता वैष्णो देवी मंदिर के संचालक भक्त दुर्गा दास के संयोजन में भक्तजनो ने पूज्य माता लाल देवी जी का पूजन किया। भक्त दुर्गा दास ने अपने गुरु तुल्य युग पुरूष स्वामी परमानंद गिरि महाराज को नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

उत्तराखंड और गोवा के संयुक्त प्रयासों से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा :- डॉक्टर नरेश चौधरी

  हरिद्वार 18 अक्टूबर "उत्तराखंड एवं गोवा प्रदेश आध्यात्मिक यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं  समुद्री जल क्रीड़ा करने वाले पर्यटकों के लिए अं...