सक्षम नैनीताल जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

 🚩 *सक्षम जिला नैनीताल की बैठक संपन्न,जिला कार्यकारणी का विस्तार किशन उपाध्याय बने जिला अध्यक्ष एवम लता पन्त जोशी बनी सचिव* 🚩

हल्द्वानी 18 जुलाई (भुवन गुणवंत संवाददाता गोविंद कृपा हल्द्वानी) 



 सक्षम नैनीताल  जिला इकाई की कार्यकारिणी की योजना बैठक संगम बैंकट हॉल कुसुमखेड़ा हल्द्वानी में *राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं उत्तर पश्चिम क्षेत्र प्रभारी श्री राम मिश्रा जी तथा उत्तराखंड प्रांत सचिव श्री ललित पंत जी* के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ प्रांत सह सचिव *श्री भुवन गुणवंत जी* द्वारा संगठना सुक्तम पढ़कर किया गया।  इस महत्वपूर्ण बैठक में *श्री राम मिश्रा जी* ने नैनीताल जिले के सभी प्रतिभावान दायित्वधारी पदाधिकारियों के साथ धन संग्रह हेतु *दिव्यांग कोविड सेवा निधि* ऐप शेयर किया तथा बताया कि  इस ऐप में तीन लिंक दिए गए हैं कोई भी दायित्वधारी एवं कार्यकर्ता इन तीनों लिंकों में से किसी एक लिंक में जाकर ऑनलाइन माध्यम से दिव्यांग कोविड सेवा निधि में *₹100, ₹500, ₹1000 ,1500एवं  ₹1900* के क्रम में अपनी सामर्थ्य अनुसार धन दान कर सकता है । श्री मिश्रा जी ने बताया कि इस ऐप के द्वारा धन एकत्र करने की प्रक्रिया सक्षम कार्यकर्ताओं के लिए जारी है आम जन के लिए 24 जुलाई *गुरु पूर्णिमा* के दिन शुरू होकर 8 अगस्त 2021 तक चलेगी । इस बीच  सभी ऊर्जावान कार्यकर्ता आम जनमानस के बीच जाकर धन एकत्रित करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।इस दिव्यांग  कोविड सेवा निधि में कोई भी दानदाता जितनी भी धनराशि दान देगा उसकी ऑनलाइन रसीद तुरंत ही प्राप्त हो जाएगी। *प्रांत, जिला एवम अन्य इकाईयों* द्वारा जितना भी धन संग्रह किया जाएगा उसकी संपूर्ण जानकारी विस्तृत रूप से 8 अगस्त 2021 को *एन. ई. सी.* की बैठक में  सार्वजनिक की जाएगी । बैठक में प्रांत सचिव *श्री ललित पंत जी* द्वारा जानकारी दी गई कि *कुमाऊं मंडल* में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर 28 , 29 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। *गढ़वाल मंडल* का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर 14 अगस्त 2021 व 15 अगस्त 2021को आयोजित किया जा रहा है। कुमाऊं मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर *संगम बैंकट हॉल हल्द्वानी* में तथा गढ़वाल मंडल के कार्यकर्ताओं का  प्रशिक्षण शिविर *देहरादून* में संपन्न होगा।श्री पंत ने अवगत कराया कि इन प्रशिक्षण शिविरों में सभी कार्यकर्ताओं एवं दायित्वधारियों को दिव्यांगों के हित में किए जाने वाले सभी कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे   जानकारी के अभाव का लाभ न ले पाने वाले दिव्यांगों के बीच जाकर उनको जागृत कर सकें।सभी कार्यकर्ता दिव्यांगों के बीच जाकर उनकी आवश्यकता अनुसार *बहुउद्देशीय शिविर* लगाकर दिव्यांगों की समस्याओं का निराकरण कर सकें।  इस महत्वपूर्ण बैठक में नैनीताल जिला इकाई के अनेक  ऊर्जावान एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को दायित्व भी सौपे गए।  जिला कार्यकारिणी का जो विस्तार किया गया उसका क्रम निम्न वत हैं------

 1    *अध्यक्ष*      

       श्री किशन  उपाध्याय

2     *उपाध्यक्ष*  

श्री अमर सिंह मेहरा

श्री गिरीश चन्द्र विनवाल

ऐडवोकेट कान्ति बल्लभ रेखाड़ी जी

 ( रामनगर )

  श्रीमती विमला बिष्ट 

 श्री हर गोविंद लाल कश्यप 

3 *सचिव*  

       श्रीमती लता पंत जोशी 

4 -  *सह सचिव*    

   श्रीमती जया जोशी 

  श्री प्रकाश सिंह बाफिला

5   *कोषाध्यक्ष* 

     श्री दया किशन बल्यूटिया

6   *कार्यालय प्रमुख* 

     श्रीमती नीरा तिवारी

7- *सह कार्यालय प्रमुख*

श्री लक्ष्मी नारायण जायसवाल 

8- *महिला प्रमुख* 

     श्रीमती लता जोशी

 9- *प्रचार प्रमुख* 

श्री कैलाश पन्त 

10- *ऐडवोकेसी प्रमुख*

 ऐडवोकेट गौतम तिवारी जी

*कार्यकारणी सदस्य*  श्रीमती  कंचन सक्सेना, श्री वीरेंद्र टम्टा (लालकुआं) , श्री उमेश चन्द्र (भीमताल), श्री अरुण गुप्ता (दिव्यांगजन) 

     इन सभी दायित्व धारियों ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि हम सभी *सक्षम* द्वारा दिव्यांगों के हित में किए जाने वाले सभी कार्यों को अपनी पूर्ण *तन्मयता एवं कर्मठता के* साथ  क्रियान्वित करने का भरपूर प्रयास करेंगे। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में सक्षम *प्रांत उत्तराखंड के उपाध्यक्ष श्री पृथ्वी पाल सिंह रावत , प्रान्त एडवोकेसी प्रमुख श्री वीरेंद्र कुमार शर्मा एवम पूर्व जिला अध्यक्ष श्री एस सी कपिल* ने भी सभी  पदाधिकारियों में एक नई ऊर्जा का संचार  एवं उनका मार्गदर्शन किया। श्री एस सी कपिल, श्रीमती कंचन कश्यप,श्रीमती पूर्णिमा गुणवंत को प्रान्त कार्यकारिणी के लिए प्रस्तावित किया गया। *प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्री श्याम धानक जी* द्वारा  *कल्याण* मंत्र से बैठक का समापन किया गया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने पहाडो, से पलायन पर प्रकट की चिंता

  2019 के भू संशोधन कानून ने बहुत बडे पैमाने पर भूमि विक्रय और अधिग्रहण को बढ़ावा दिया है– नैथानी  दिल्ली में प्रवासियों को अपने बंजर खेतों ...