हरिद्वार ग्रामीण विधान सभा के भाजपा जमालपुर मंडल की कार्य समिति हुई सम्पन्न

 हरिद्वार ग्रामीण विधान सभा के भाजपा जमालपुर  मंडल की कार्य समिति हुई सम्पन्न 

भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह (राजू) भंडारी ने किया कार्यकर्ताओ का मार्ग दर्शन 

हरिद्वार/बहादर पुर जट 26 जुलाई (दिनेश कश्यप संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार ग्रामीण) भारतीय जनता पार्टी जमालपुर मंडल की कार्य समिति का आयोजन ग्राम बहादर पुर जट के आदर्श इंटर कालेज में मंडल अध्यक्ष विकास गौतम के संयोजन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मैंद्र चौहान के संचालन में हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा महामंत्री राजेन्द्र सिंह (राजू) भंडारी ने भाजपा के विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करते हुए अगले वर्ष होने वाले चुनाव के लिए कमर कस कर क्षेत्र में सक्रिय होने का आह्वान किया और मोदी जी की उपलब्धियो और कल्याणकारी योजनाओं के लाभ को जनता के प्रचारित प्रसारित करने को कहा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कोरोना काल में केंद्र और राज्य सरकार ने जो राहत कार्य किये उसको आधार बना कर क्षेत्र में जाऐ चुनाव की तैयारी में जुट जाऐ। कार्य समिति में पहुँचे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीयो का स्वागत मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारीयो ने शाल उढा कर किया। इस अवसर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, जितेन्द्र चौधरी, 


 भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या अनीता वर्मा, नाथी राम, सुशील राज राणा, पूर्व विस्तारक संजीव कुमार, संजय वर्मा, दिनेश चौहान, प्रमोद चौहान सहित भाजपा के जिला औमंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Featured Post

उत्तराखंड और गोवा के संयुक्त प्रयासों से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा :- डॉक्टर नरेश चौधरी

  हरिद्वार 18 अक्टूबर "उत्तराखंड एवं गोवा प्रदेश आध्यात्मिक यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं  समुद्री जल क्रीड़ा करने वाले पर्यटकों के लिए अं...