भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने किया भगवान पुर में भाजपाईयो का मार्ग दर्शन

 **केंद्र व प्रदेश सरकार राशन,पानी, वैक्सीन दे रही है फ्री:जिला अध्यक्ष डॉ० जयपाल सिंह चौहान 



*भगवानपुर 27 जुलाई  (कमल वर्मा नामदेव संवाददाता गोविंद कृपा भगवान पुर) 



भगवानपुर में भाजपा नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुई। 

मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के खिलाफ जंग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कुशलता के साथ लड़ी जा रही है। कोरोना पर नियंत्रण के लिए राज्य में जो व्यवस्थाएं विकसित की गई उनके परिणाम स्वरूप राज्य में दवाओं, कोविड केंद्रो, सभी श्रेणी के बेड, ऑक्सीजन आदि की कोई कमी नहीं है। दबाव के दिनों में भी सरकार ने युद्ध स्तर पर काम किये। मोदी सरकार द्वारा मुफ्त राशन के साथ ही प्रत्येक देश वासी के हितों को ध्यान में रखते हुए भाजपा द्वारा जनहित की अनेको योजनाओं का सफल संचालन किया जा रहा है

कार्य समिति में मंडल प्रभारी आशु चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की एक अलग पहचान बन रही है। नगर मंडल भगवानपुर का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, धारा 370 को हटाने, प्रधानमंत्री किसान पेंशन, उज्ज्वला योजना मुफ्त राशन, स्वास्थ्य सेवाओं सहित अनेकों योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। 

कार्य समिति की अध्यक्षता सुशील साध (मंडल उपाध्यक्ष) संचालन कमल वर्मा नामदेव (मंडल महामंत्री) द्वारा किया गया। 

इस मौके पर मनोज कपिल जी अध्यक्ष मण्डी समिति भगवानपुर, देवीसिंह राणा प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा उत्तराखंड, मदन सैनी मंडल महामंत्री  नरेश प्रधान, डॉक्टर राजेश सैनी,अजय गोयल, सुरेंद्र वर्मा,प्रीतम सैनी, संदीप सैनी,राहुल अहमद, जगदीश राणा,राव शाहबाज राणा,योगेंद्र सैनी,सोमपाल सैनी,सुनील सधा,सुमित सैनी, अनुज पाल, सहित भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्व0 ओम प्रकाश पुन्नी जी को जन्म शताब्दी पर दी गई श्रद्धांजलि

  स्वर्गीय ओम प्रकाश पुन्नी जी की सौ वी वर्षगांठ पर उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि। आपको बता दें उत्तराखंड ब्लाइंड स...