हल्द्वानी में आयोजित किया गया कुमाऊं मंडल का सम्मेलन

 🚩  *उत्तराखंड सक्षम का कुमाऊँ-मंडल एवं बरेली मंडल कार्यकर्ता द्विदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का जिला प्रचारक विकास जी के कर-कमलों द्वारा हुआ शुभारंभ*🚩

*प्रथम दिवस सक्षम कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का कार्यवृत्त।*

 हल्द्वानी 1 सितंबर( भुवन गुणवंत संवाददाता गोविंद कृपा हल्द्वानी )


समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल  (सक्षम )का द्विदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग हल्द्वानी स्थित संगम मैरिज पैलेस (कुसुमखेड़ा) में आज शाम 4:00 बजे राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य श्री राम कुमार मिश्रा जी,जिला प्रचारक आदरणीय विकास जी,जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री दीपांकर घिल्ड़ियाल जी एवं पूर्व निदेशक डॉ ललित मोहन उप्रेती जी संरक्षक सक्षम उत्तराखंड की गरिमामयी उपस्थिति में शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रांत प्रचार प्रमुख अनंत प्रकाश मेहरा ने सभी उपस्थित गणमान्य अतिथि जनों का स्वागत कराते हुए सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कराया। तत्पश्चात राष्ट्रीय दृष्टि बाधित संघ में पढ़ रही दृष्टिबाधित छात्राओं द्वारा स्वागत गान किया गया। इसी क्रम में सक्षम के प्रान्त सह सचिव भुवन गुणवंत द्वारा संघटना सूक्तम का उच्चारण किया गया।

एवं प्रांत सचिव ललित पंत जी द्वारा सक्षम के बारे में दिव्यांग जनों के हितार्थ किए गए कार्यों के बारे में भी अवगत कराया।

 तत्पश्चात प्रांत उत्तराखंड के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक विकास जी ने सक्षम उत्तराखंड के कार्यो की सराहना की। विकास जी ने संगठन में एक कार्यकर्ता किस प्रकार से संघर्ष करके धैर्य के साथ समाज के हर वर्ग को जोड़कर स्वयंसेवक बनाता है, पर प्रकाश डाला।

तत्पश्चात समाज कल्याण विभाग से आए जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल जी ने समाज कल्याण से संबंधित योजनाएं बताते हुए विश्वास दिलाया कि सक्षम द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं के प्रयासों को सफल बनाया जाएगा, हर प्रकार से प्रत्येक कार्यकर्ता को दिव्यांग जनों के लिए सभी योजनाओं का पूरा ध्यान रखते हुए लाभान्वित किया जाएगा।

इसी क्रम में उद्घाटन सत्र समाप्ति के बाद सम दृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम का प्रथम सत्र कार्यकर्ताओं के लिए प्रारंभ किया गया जिसमें विषय विशेषज्ञ डॉक्टर सिद्धार्थ पोखरियाल प्रान्त अनुसंधान प्रमुख ने दिव्यांगता के विषय में सक्षम के सातों प्रकोष्ठ द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला।

इसी क्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पहुंची विषय विशेषज्ञ भावना धौनी जी ने दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की विस्तार से जानकारी दी,एवं उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पहुंची तनुजा जोशी ने श्रवण बाधिता पर कार्यकर्ताओं को जानकारी उपलब्ध कराई। इसी क्रम में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र देहरादून के दिव्यांग पुनर्वास नोडल अधिकारी अनंत मेहरा ने प्रमस्तिष्कीय पक्षाघात एवं भारतीय सांकेतिक भाषा पर विस्तार से चर्चा की।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय दृष्टि बाधित संघ से पहुंची पूजा मेहता ने दृष्टिबाधिता के क्षेत्र में संपूर्ण जानकारी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी एवं कविता पाठक जी ने कृत्रिम अंग आदि दिव्यांग जनों के लिए विशेष आवश्यक उपकरणों पर जानकारी उपलब्ध कराई।

अंत मैं प्रथम दिवस के अंतिम सत्र के समापन पर श्री राम जी मिश्रा द्वारा सक्षम पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि कार्यकर्ता का संगठन में क्या महत्व है एवं इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के लिए क्यों आवश्यक हैं की जानकारी दी।प्रशिक्षण वर्ग में पहले दिन बरेली-मंडल एवम् कुमाऊँ-मंडल के 6 जिलों के 83 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया एवम् समाज कल्याण विभाग के अघिकारियों एवम् कर्मचारियों ने दिव्यांगता के क्षेत्र में सभी आवश्यक जानकारी देते हुए विभिन्न योजनाओं के पत्रादी भी सभी को वितरित किए।

प्रथम दिवस के समापन सत्र पर समस्त कार्यकर्ताओं को दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने हेतु साधुवाद दिया गया एवं सभी को दूसरे दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताते हुए अंत में कल्याण मंत्र के उच्चारण के साथ प्रथम सत्र का समापन किया गया।



No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्व0 ओम प्रकाश पुन्नी जी को जन्म शताब्दी पर दी गई श्रद्धांजलि

  स्वर्गीय ओम प्रकाश पुन्नी जी की सौ वी वर्षगांठ पर उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि। आपको बता दें उत्तराखंड ब्लाइंड स...