स्वामी चिदानंद सरस्वती ने महान स्वतंत्रता सेनानी शरद चंद्र बोस को या नमन



🔴 *भारतीय स्वतंत्रता सेनानी व प्रसिद्ध अधिवक्ता श्री शरत चन्द्र बोस जी की जयंती पर विशेष*


💥 *राष्ट्र हित में समर्पित जीवन ही स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धाजंलि-पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज*


*ऋषिकेश, 6 सितम्बर ( अमरेश दुबे संवाददाता गोविंद कृपा ऋषिकेश )भारतीय स्वतंत्रता सेनानी व प्रसिद्ध अधिवक्ता श्री शरतचन्द्र बोस जी के जन्मदिवस पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिये अपने प्राणों का बलिदान कर दिया उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों की देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति उनके प्रेम को नमन।

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि भारत अपनी सांस्कृतिक विविधता के साथ एक सशक्त राष्ट्र के रूप में निरंतर प्रगति कर रहा है जिसमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान है। भारत अपनी विविध भाषाओं, अनेक धर्मों और भिन्न-भिन्न समुदाय के लोगों का एक समुच्चय है परन्तु एकता उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। भारत का राष्ट्रवाद ही हम सभी को एकता के सूत्र में बांधता है। 

पूज्य स्वामी जी ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने न केवल स्वाधीनता संघर्षों में सक्रिय भागीदारी निभायी बल्कि अपने गीतों, उपदेशों, विचार, संस्कृति, साहित्य के माध्यम से जनसमुदाय को जागृत कर पूरे देश में देशभक्ति का की मशाल जलायी। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय श्री शरतचन्द्र बोस जी ही सुभाषचन्द्र बोस जी के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलनों के दौरान स्वराज, स्वतंत्रता, सद्भाव और देशभक्ति के संदेश प्रसारित कर जनमानस को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। श्री शरतचन्द्र बोस जी ने स्वतंत्रता आंदोलनों को गति देने के लिये सिद्धांतों के बजाय व्यावहारिकता पर बल दिया।

पूज्य स्वामी जी ने युवाओं का आह्वान करते हुये कहा कि भारत को स्वतंत्र करने हेतु अनेकों ने बलिदान दिया, उसे याद रखते हुये राष्ट्रभक्ति, आत्म सम्मान, आत्म निर्भरता की भावनाओं को जाग्रत करना होगा। साथ ही देश के प्रत्येक युवा को देशभक्ति और राष्ट्रीय संवेदना को अनुभव कर राष्ट्र हित में समर्पित होना होगा, यही हम सब की ओर से हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।



No comments:

Post a Comment

Featured Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने पहाडो, से पलायन पर प्रकट की चिंता

  2019 के भू संशोधन कानून ने बहुत बडे पैमाने पर भूमि विक्रय और अधिग्रहण को बढ़ावा दिया है– नैथानी  दिल्ली में प्रवासियों को अपने बंजर खेतों ...