सक्षम को समर्थ भारत का विकल्प बनाने के प्रण के साथ संपन्न हुआ कुमाऊं प्रशिक्षण वर्ग

 *उत्तराखंड सक्षम कुमाऊं मंडल एवं बरेली मंडल कार्यकर्ता दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का चिकित्सा विशेषज्ञों एवं पुनर्वास विशेषज्ञों की उपस्थिति में हुआ समापन।*

 हल्द्वानी 2 सितंबर (


भुवन गुणवंत संवाददाता गोविंद कृपा हल्द्वानी )सक्षम के कुमाऊं मंडल प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर दूसरे दिवस को "सक्षम राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दयाल सिंह पवार जी"* ने ऑनलाइन उद्बोधन में सक्षम द्वारा संपूर्ण भारत में किए गए कार्यों की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज सक्षम दिव्यांग जनों के लिए निरंतर निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है, अवश्य ही सक्षम भारत समर्थ भारत की हमारी परिकल्पना पूर्णता की ओर है।उन्होंने बताया कि सक्षम को अवश्य ही कर्मठ कार्यकर्ताओं की नितांत आवश्यकता है एवं उत्तराखंड सक्षम अपने कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए कार्यों से निरंतर गतिशील है।

दूसरे दिन के समापन सत्र में मुख्य अतिथि डॉक्टर भागीरथी जोशी मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला नैनीताल ने जिला नैनीताल में दिव्यांग जनों के दिव्यांग का प्रमाण पत्र के बारे में चल रहे कार्यों को विस्तार से बताया एवं आश्वस्त किया जिले में दिव्यांग जनों के लिए किसी भी प्रकार से स्वास्थ्य को लेकर एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इसी क्रम में विशेष अतिथि डॉ पूरन सिंह खोलिया, बेस अस्पताल हल्द्वानी, डॉ रश्मि पंत निर्माण चिकित्सालय मानसिक रोग चिकित्सा हीरानगर, डॉ कल्पना पांडे नेत्र विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉक्टर दिलीप वार्ष्णेय नाक कान गला रोग विशेषज्ञ आदि ने अपने-अपने क्षेत्र की विषय विशेषज्ञता के बारे में चर्चा की।

सत्र के अंत में प्रान्त सचिव ललित पंत द्वारा कार्यकारिणी में विशिष्ट परिवर्तन सभी के समक्ष प्रस्तुत किए एवं नए दायित्व धारियों को अनुशासन में कर्तव्य निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रांतीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह रावत के अतिरिक्त अन्य प्रांतीय कार्यकर्ता एवं कुमाऊं मंडल के छः जिलों से अध्यक्ष सचिव के अतिरिक्त सक्रिय कार्यकर्ताओं व बरेली-मंडल के कार्यकर्ताओं ने सक्षम प्रशिक्षण मे प्रतिभाग किया।

अंत में सभी उपस्थित सम्मानित कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण लेने हेतु आभार प्रकट किया गया ,एवं इस बीच उत्तर पश्चिम क्षेत्र प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री राम मिश्रा जी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉक्टर भागीरथी जोशी को पगड़ी पहनाकर सक्षम प्रान्त कार्यालय   सचिव दिव्या नेगी द्वारा सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सक्षम प्रांत उत्तराखंड के प्रांत प्रचार प्रमुख अनंत प्रकाश मेहरा द्वारा किया गया।

 समाज कल्याण विभाग द्वारा दूसरे दिन भी अपना स्टाल लगाकर समाज कल्याण विभाग के ए डी ओ राहुल आर्या जी,हेम जी ने दूसरे दिन भी दिव्यांगता के बारे में महत्वपूर्ण जानकरी दी।डी डी आर सी से कविता भट्ट जी ,राजेश जी ने भी दिव्यांगता के बारे में महत्वपूर्ण जानकरी दी।

प्रशिक्षण वर्ग व्यवस्था में लगे श्री एस सी कपिल, श्री लोकेश पन्त,श्री दयाकिशन बल्यूटिया,श्री अमर सिंह मेहरा,श्री कैलाश चन्द्र पन्त,श्री बी सी जोशी, श्री प्रकाश सिंह बाफिला, श्रीमती जया भण्डारी ,श्रीमती नीरा तिवारी,श्रीमती कंचन सक्सेना, कुमारी निर्मला जोशी,श्री विपिन बहुगुणा,श्री अनिल धानक ,श्री जितेन्द्र आर्या, श्री मदन जोशी आदि को सफल व्यवस्था हेतु धन्यवाद दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

उत्तराखंड और गोवा के संयुक्त प्रयासों से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा :- डॉक्टर नरेश चौधरी

  हरिद्वार 18 अक्टूबर "उत्तराखंड एवं गोवा प्रदेश आध्यात्मिक यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं  समुद्री जल क्रीड़ा करने वाले पर्यटकों के लिए अं...