प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

 व्यापारी हितों की रक्षा हेतु आपसी एकजुटता आवश्यक : अनिल गोयल

जिला एवं शहर व्यापार मण्डल के तत्वावधान में व्यापारियों ने किया प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य स्वागत 

वरिष्ठ व्यापारी नेता डॉ. विशाल गर्ग ने साथियों सहित ली प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की सदस्यता

हरिद्वार, 18 सितंबर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की हरिद्वार जिला एवं शहर इकाई के तत्वावधान में प्रदेश संगठन के चेयरमैन अनिल गोयल, प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद वर्मा व महामंत्री प्रकाशचंद मिश्रा का स्वागत समारोह में स्मृति चिन्ह व फूलमालाएं तथा शॉल पट्का पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। जिला महामंत्री संजीव नैयर व शहर महामंत्री प्रदीप कालरा, राजीव पाराशर के संचालन व जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह में हरिद्वार जिले के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एक आग्रह पत्र भी प्रदेश नेतृत्वा को सौंपा गया। इण्डस्ट्रियल एरिया हरिद्वार स्थित होटल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चेयरमैन अनिल गोयल ने कहा कि व्यापारी वर्ग ने विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य नहीं खोया। समाज के कमजोर वर्ग की मदद हो अथवा सरकार की कर अदायगी हो व्यापारियों ने सदैव आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभायी है। उन्हांेने कहा कि व्यापारियों को एकजुट करने तथा उनकी समस्याओं का संज्ञान लेकर उनको सरकार से निस्तारित कराने हेतु प्रदेश की टीम सभी जनपदों का भ्रमण कर रही है। इसी संदर्भ में प्रान्तीय नेतृत्व आज हरिद्वार के व्यापारियों के मध्य उपस्थित हुआ है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने जो आग्रह पत्र सौंपा है उसमें शामिल समस्याओं का निदान कराने हेतु त्वरित प्रयास किये जायेंगे। 

प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि दो वर्ष से मंदी का धैर्य के साथ सामना करते हुए व्यापारियों ने कोरोना काल में जनसेवा में भी उल्लेखनीय योगदान किया और जरूरतमंदों की मदद की। चारधाम यात्रा शुरू होने पर सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने से प्रदेश के व्यापार को गति मिलेगी तथा सरकार को भी राजस्व की प्राप्ति होगी। व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखकर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में सुरेश गुलाटी व संजीव नैयर के नेतृत्व में व्यापार सशक्त है तथा सक्रियतापूर्वक व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु प्रयासरत है। 


प्रदेश महामंत्री प्रकाशचंद मिश्रा ने कहा कि हरिद्वार के व्यापारी प्रदेश के व्यापार मण्डल की शक्ति हैं। आज जिस प्रकार स्वागत समारोह में व्यापारियों का सैलाब उमड़ा है उससे साबित होता है कि प्रदेश में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ही व्यापारियों का एकमात्र सशक्त संगठन है। उन्होंने सफल कार्यक्रम के लिए जिला, तहसील व नगर इकाईयों को साधुवाद दिया।  

सांसद प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश जगदग्नि ने कहा कि व्यापारी एकता में ही संगठन की शक्ति होती है। जनपद के सभी व्यापारी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़ रहे हैं। व्यापारियों की समस्याओं का निदान मिलजुल कर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी सदैव ही शासन प्रशासन का सहयोग करता चला आ रहा है। हाईकोर्ट द्वारा चारधाम यात्रा शुरू करने का फैसला सराहनीय है। 

जिला व्यापार मण्डल के संरक्षक अनिरूद्ध भाटी ने व्यापारियों की ओर से प्रदेश नेतृत्व का स्वागत करते हुए आग्रह पत्र पढ़कर व्यापारियों की समस्या के निदान की मांग की।

जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी, महामंत्री संजीव नैयर, कोषाध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि संगठन को ऊर्जा व्यापारियों की एकता से ही मिलती है। संगठन को नई पहचान दिलाने के लिए सभी मिलजुल कर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के व्यापारियों के हितों में काम किया जा रहा है। किसी भी सूरत में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

स्वागत समारोह में व्यापारी नेता डॉ. विशाल गर्ग ने साथियांें सहित प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सदस्यता ग्रहण की। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी, प्रान्तीय नेता विजय शर्मा, पार्षद विनित जौली, राजेश शर्मा, अनिल वशिष्ठ, पूर्व सभासद सुभाष चन्द, युवा व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा, तहसील अध्यक्ष मृदुल कौशिक, सुमित श्रीकुंज, विक्की आडवाणी, रवि चौहान, दिनेश शर्मा, चिरायु भार्गव, डॉ. संदीप कपूर, महेंद्र अरोड़ा, राजेश पुरी, प्रवीन कुमार, अमर कुमार, इरफान अंसारी, दीपक गुप्ता, मनोज गुप्ता, श्याम अदलक्खा, विपिन गुप्ता, धर्मेन्द्र विश्नोई, अरूण अग्रवाल, विक्की शर्मा, नीरज चौहान, मृदुल कौशिक, राजन मेहता, सूर्यकान्त शर्मा, अनुपम त्यागी, नागेश वर्मा, जितेन्द्र गुप्ता, मनोज चौहान, मयंक शर्मा, मदनगोपाल तलवार, मनोज सिंघल, मुुकेश भार्गव, अतुल गुप्ता, विक्की शर्मा, भुवन गोस्वामी, अरूणप्रकाश राघव, गोपाल प्रधान, नवीन सेंस समेत सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने पहाडो, से पलायन पर प्रकट की चिंता

  2019 के भू संशोधन कानून ने बहुत बडे पैमाने पर भूमि विक्रय और अधिग्रहण को बढ़ावा दिया है– नैथानी  दिल्ली में प्रवासियों को अपने बंजर खेतों ...