भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार



प्रीतम के भाजपा में आने से पार्टी को मिलेगी मजबूती : मनवीर सिंह


चौहान


देहरादून 8 सितंबर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर सिंह चौहान ने भाजपा केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ,यमुनोत्री व धनोल्टी से तीन बार विधायक रहे  प्रीतम सिंह पंवार को भाजपा में शामिल किये जाने के कदम को स्वागत योग्य बताया और कहा कि इससे निश्चित रूप से पार्टी और उत्तरकाशी जिले में मजबूती मिलेगी। 

   मनवीर सिंह  चौहान ने कहा कि  प्रीतम सिंह पंवार के भाजपा में शामिल होने से यमुनोत्री , धनोल्टी विधानसभा के साथ ही सम्पूर्ण टिहरी व उत्तरकाशी जिले में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है और कई दलों से कार्यकर्ता भाजपा का रूख कर रहे हैं। इससे निश्चित रूप से युवा मुख्यमंत्री 60 प्लस के नारे के साथ प्रदेश में पुनः भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने पहाडो, से पलायन पर प्रकट की चिंता

  2019 के भू संशोधन कानून ने बहुत बडे पैमाने पर भूमि विक्रय और अधिग्रहण को बढ़ावा दिया है– नैथानी  दिल्ली में प्रवासियों को अपने बंजर खेतों ...