महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की तैयारियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया अंतिम रूप



कौशिक ने लिया महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की तैयरियों का जायजा


देहरादून 24 सितंबर, ( जेके रस्तोगी संवाददाता गोविंद कृपा देहरादून


) अगामी 26 -27 सितंबर को देहरादून में आयोजित होने वाली भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के तैयरियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने महिला मोर्चा के पदाधिकरियों के साथ बैठक की और जानकारी ली। श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश महिला मोर्चा ने कोरोना काल के दौरान बेहतर कार्य किया और अपनी जान जोखिम में डालकर भी हर तरह से सेवा कार्यो में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। ब्लड डोनेशन, घर से पक्का भोजन, अस्पताल के आसपास किचन चलाने, मास्क, सैनिटाइजर वितरण और दवा वितरण में उन्होंने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अब राज्य में चुनाव है और पूर्व में भी महिलाओ ने अथक प्रयास से अपना योगदान दिया। उसी तरह से अब जुटना होगा। 


बैठक में दोनों राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा  इंदुबाला , दीप्ति रावत,  प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार , अनिल ग़ोयल , महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी, महामंत्री अन्नू कक्कड़, सिद्धार्थ अग्रवाल आदि ने भाग लिया। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

आर एस एस ने चलाया गंगा स्वच्छता अभियान

 * आरएसएस स्वयंसेवको ने गंगा से निकला 25 टन कचरा*  हरिद्वार 20अक्टूबर  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार नगर के मध्य हरिद्वार मण्डल द्वारा आज...