हल्द्वानी समन्वय सेवा कुंज आश्रम में मनाया गया स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज का पावन जन्मोत्सव




 हल्द्वानी19 सितंबर  (भुवन गुणवंत संवाददाता गोविंद कृपा हल्द्वानी ) हल्द्वानी शहर में परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज द्वारा स्थापित समन्वय सेवा कुंज आश्रम में संस्था के सचिव महंत शिवपूजन के संयोजन एवं अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता के संचालन में परम पूज्य गुरुदेव का जन्मोत्सव भगवान शिव के रुद्राभिषेक एवं गुरुदेव के पूजन अर्चन के साथ मनाया गया ।महंत शिवपूजन ने बताया कि गुरुदेव का नवासिवा जन्मोत्सव देश विदेश में उनके भक्त जनों द्वारा श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है  ।उन्होंने बताया कि मुख्य उत्सव भारत माता मंदिर समन्वय सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वरस्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में कुफरी शिमला स्थितभारत माताजनहित भवन में मनाया जा रहा है तथा इसके अतिरिक्त गुरुदेव के द्वारा स्थापित विभिन्नआश्रमों में गुरुदेव के अर्चन पूजन के साथ उनका जन्म उत्सव मनाया गया ।हल्द्वानी स्थित समन्वय सेवा कुंज आश्रम में प्रातः काल से ही गुरुदेव के भक्त जनों के माध्यम से भगवान पर्वतेश्वर महादेव का पूजन अर्चन हवन पूजन भजन कीर्तन काआयोजन किया जा रहा था श्रद्धालु भक्तों ने गुरुदेव के श्री विग्रह  की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने पहाडो, से पलायन पर प्रकट की चिंता

  2019 के भू संशोधन कानून ने बहुत बडे पैमाने पर भूमि विक्रय और अधिग्रहण को बढ़ावा दिया है– नैथानी  दिल्ली में प्रवासियों को अपने बंजर खेतों ...