एसएम जे एन पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने ली हिमालय संरक्षण की शपथ


प्राणवायु एवं पर्यावरणीय सुरक्षा कारणों से अहम है हिमालयराज: डाॅ. बत्रा

महाविद्यालय में प्राचार्य ने दिलायी हिमालय रक्षा की शपथ

हरिद्वार 09 सितम्बर,  (आकांक्षा वर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार)


हिमालय दिवस पर एस.एम.जे.एन. काॅलेज में प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने हिमालय बचाओ अभियान का शुभारम्भ किया। सर्वप्रथम काॅलेज के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को हिमालय रक्षा की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर डा बतरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश भी छात्र-छात्राओं को पढ़ कर सुनाया.

महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि हिमालय हमारे देश का मस्तक है और हमारे देश की आन-बान-शान है, जिसे सुरक्षित रखना हम सबका नैतिक जिम्मेदारी है। डाॅ. बत्रा ने कहा कि हमें पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी सुरक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें पाॅलिथीन का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए तथा पर्यावरण  को दूषित होने से बचाना चाहिए। डाॅ. बत्रा ने आह्वान किया कि हम सभी को आज संकल्प लेना होगा कि पर्वतराज हिमालय को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। वैश्विक स्तर पर पर्यावरण को सन्तुलित करने में हिमालय की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तराखण्ड प्रदेश का सामाजिक और सांस्कृतिक ताना-बाना हिमालय पर पूर्ण रुप से आधारित है। उन्होंने कहा कि हिमालय विविध प्राकृतिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय कारणों से अहम हैं। यह धुव्रीय क्षेत्रों के बाद पृथ्वी पर सबसे बड़ा हिमाच्छादित क्षेत्र है। उन्होेंने कहा कोरोना काल में स्वच्छ वायु एवं जीवन का आधार हिमालय के क्षेत्रों में प्राणवायु/आक्सीजन को लेने के लिए जिस प्रकार से पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटकों का हुजूम उमड़ा, उससे पर्वतराज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। 

  डाॅ. मन मोहन गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा मानव की स्वयं की सुरक्षा के लिए बहुत आवश्यक है। पर्वतराज हिमालय जलवायु, जलजीवन और पर्यावरण के साथ-साथ देश की दुश्मनो से रक्षा करने में भी सहायक है। मानव पर्यावरण का एक महत्वपूर्ण उपभोक्ता है। विकास की उच्चतम उपलब्धियां मनुष्य उसी समय प्राप्त कर पायेगा, जब वह प्राकृतिक सम्पदा का विवेकपूर्ण उपयोग करेगा। उन्होंने काॅलेज कर्मचारियों व विद्यार्थियों से हिमालय रक्षा का आह्वान किया। 

डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य ने कहा कि हिमालय संरक्षण के प्रति घर-घर जागरूकता, जनसहभागिता का संदेश पहुंचाने के लिए छात्र अहम कड़ी का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सबका कर्तव्य है कि हिमालय को बचाने में अपना योगदान दें। 

कार्यक्रम में डाॅ. नलिनी जैन, प्रो. विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल, डाॅ. निविन्धया शर्मा, डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. विनीता चैहान, डाॅ. शिवकुमार चैहान, डाॅ. रिचा मनोचा, श्रीमती रिंकल गोयल, कु. सुगन्धा वर्मा, डाॅ. लता शर्मा, विवेक मित्तल, अंकित अग्रवाल, डाॅ. सरोज शर्मा, मेहुल सिंह, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. पदमावती तनेजा, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, कु. नेहा गुप्ता, पूर्णिमा सुन्दरियाल, विनीत सक्सेना, डाॅ. विजय शर्मा, मोहन चन्द्र पाण्डेय, वेद प्रकाश चैहान, श्रीमती हेमवंती आदि शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने पहाडो, से पलायन पर प्रकट की चिंता

  2019 के भू संशोधन कानून ने बहुत बडे पैमाने पर भूमि विक्रय और अधिग्रहण को बढ़ावा दिया है– नैथानी  दिल्ली में प्रवासियों को अपने बंजर खेतों ...