देहरादून में भाजपा करेगी नवनियुक्त प्रभारियों और सह प्रभारीयो का स्वागत

चुनाव प्रभारियों के आगमन पर भव्य स्वागत तैयारियों में जुटी भाजपा

देहरादून 14 सितंबर।  ( जेके रस्तोगी संवाददाता गोविंद कृपा देहरादून )भाजपा आगामी 16 सितंबर को नवनियुक्त भाजपा चुनाव प्रभारी व सह प्रभारियों  के उतराखंड आगमन पर भव्य स्वागत करेगी। इसके लिए पार्टी की ओर से सभी तैयारियां की जा रही है। 

 इसके तहत मंगलवार को प्रदेश महामंत्री संग़ठन श्री अजेय जी  व प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार ने महानगर व  देहरादून जिले के पदाधिकारियों के साथ तैयारी बैठक ली। जिसमें नवनियुक्त


प्रभारियों के आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम की योजना बनाई गई ।

    बैठक में राजपुर विधायक श्री खजान दास, श्री उमेश शर्मा काऊ , विनोद चमोली, डॉ देवेंद्र भसीन, विनय ग़ोयल, आदित्य चौहान, सीताराम भट्ट, पुनीत मित्तल, नीरू देवी , मधु भट्ट , कौस्तुबा नंद जोशी , मनवीर सिंह चौहान,नवीन ठाकुर, सिद्धार्थ अग्रवाल सहित देहरादून महानगर के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

31 अक्टूबर को दीपावली मनाना रहेगा शुभ :- श्रीमहंत नारायण गिरि

 वर्ष 1963 में दीपावली पर्व पर 2024 जैसी ही परिथितियां थींः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज उस वर्ष भी दीपावली का पर्व पहले दिन 16 अक्टूबर को ही...