संजय चोपड़ा के नेतृत्व में लघु व्यापारियों ने न्याय सम्मान छाता रैली निकाल कर किया जोरदार प्रदर्शन

 *रेडी पटरी के लघु व्यापारियों ने न्याय सम्मान छाता रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन के साथ अपनी मांगों को दोहराया।*


*हरिद्वार 08 सितंबर,(




वीरेंद्र शर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार ) रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों के सामूहिक संगठन लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के आवाहन पर अपने घोषित कार्यक्रम के अनुसार कोविड के नियमो का पालन करते हुए देवपुरा चौराहे पर नगर निगम प्रशासन द्वारा चिन्हित 15 वेंडिंग जोन में लघु व्यापारियों को समाहित करने व चित्रा सिनेमा के सामने रेलवे रोड से 2010 के कुंभ में हटाए गए खोखा मार्केट के लघु व्यापारियों को रेलवे रोड पर ही वेंडिंग जोन के रूप में स्थापित किए जाने की मांग को लेकर भारी तादाद में अपने अद्भुत प्रदर्शन के साथ सभी रेडी पटरी के लघु व्यापारियों ने हाथ में छाता लेकर नगर निगम तक न्याय सम्मान रैली निकाल कर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर नगर आयुक्त दयानन्द सरस्वती को अपनी पांच सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांगो को दोहराया कि नवीन स्मार्ट वेंडिंग जोन चंडी चौराहे, ललतारो पुल मार्ग पर 50 स्ट्रीट वेंडर्स की क्षमता का लग-भग अप्रैल 2021 से सभी औपचारिकता पूरी करने के उपरांत अभी तक उसका लोकार्पण व उद्घाटन किये जाने व सुप्रीम कोर्ट के निर्देश अनुसार चित्रा सिनेमा रेलवे रोड के लघु व्यापारियों को कोई भी विकल्प ना दिया जाना अन्याय पूर्ण बताते हुए न्याय सम्मान रैली नगर निगम आयुक्त के कार्यालय प्रांगण में छाता सभा के रूप में तब्दील हो गई।


इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा वर्ष 2012 में नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम प्रशासन द्वारा 15 वेंडिंग जोन रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को समाहित किए जाने के लिए चयनित किए जा चुके हैं लेकिन नगर निगम की लापरवाही की वजह से राष्ट्रीय रेडी पटरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना, राज्य फेरी नीति नियमावली का संरक्षण लघु व्यापारियों को नहीं मिल रहा है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा आगामी 30 सितंबर तक राज्य के सभी नगर निकायों में इसी प्रकार से न्याय सम्मान रैली निकालकर रेडी पटरी के लघु व्यापारियों की न्यायसंगत मांगों की दोहराते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य के सभी नगर निकायों की समीक्षा कर रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को सरकार की और से संरक्षण प्रदान करने के लिए उचित प्रबंधनों के साथ लक्ष्य निर्धारित किया जाना लघु व्यापारियों के लिए न्यायपूर्ण होगा।


इस अवसर पर लघु व्यापार सेवा समिति के अध्यक्ष चोखे लाल ने कहा उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार चित्रा सिनेमा, रेलवे रोड के सभी लघु व्यापारियों को पुनः उन्हीं के स्थानों पर विकल्प के रूप में वेंडिंग जोन बनाया जाना न्याय संगत होगा। उन्होंने सभी हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के 15 वेंडिंग जोन के लघु व्यापारियों के समर्थन का धन्यवाद ज्ञापित किया।


 न्याय सम्मान छाता रैली की संबोधित करते कुमारी (पिंकी) मंजुल तोमर, नीतीश अग्रवाल, राजकुमार एंथनी, प्रिंस साहू, आशीष गुप्ता, दिलीप उपाध्याय, हरपाल सिंह, राजेंद्र पाल, मनोज मंडल, मोहनलाल, राजकुमार तनेजा, यामीन अंसारी, खुशीराम, सरदार शीशपाल सिंह, लालचंद, भोला यादव, काशीराम ननकानी, अशोक कुमार चड्डा, विकास चंद्रा, सुरेश तनेजा, दीपक महारा, चंदन सिंह रावत, जय सिंह बिष्ट, तस्लीम अहमद, धर्मपाल कश्यप, चुन्नू चौधरी, भगवान दास, विकास कुमार, राजेन्द्र सिंह, आशा देवी, सुमन गुप्ता, कामिनी मिश्रा, सुमित्रा देवी, मंजू पाल आदि ने संबोधित किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने पहाडो, से पलायन पर प्रकट की चिंता

  2019 के भू संशोधन कानून ने बहुत बडे पैमाने पर भूमि विक्रय और अधिग्रहण को बढ़ावा दिया है– नैथानी  दिल्ली में प्रवासियों को अपने बंजर खेतों ...