लक्सर विधानसभा की भाजपा चुनाव सह प्रभारी अनीता वर्मा ने लक्सर ग्रामीण मंडल में किया जनसंपर्क


 लक्सर17 नवंबर (पवन आर्य संवाददाता गोविंद कृपा लक्सर ) भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला पदाधिकारियों के साथ लक्सर विधानसभा की चुनाव से प्रभारी अनीता वर्मा ने भाजपा ग्रामीण मंडल के  ग्राम मुंडाखेड़ा कला में "घर-घर भाजपा,हर घर भाजपा " अभियान के तहत भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद , संपर्क, बैठक एवं





संपर्क अभियान में हिस्सा लिया । पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक कार्यकारिणी का निर्माण एवं बूूथ की कमेटियों में 21 पदाधिकारियोंको  मैं 5 महिलाओं को शामिल कर घर घर जाकर भाजपा के कार्यक्रमों को उत्साह के साथ करने का आग्रह किया । भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह पाल, जिला महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार , जिला मीडिया प्रभारी दुष्यंत कुआं खेड़ा के साथ पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता  बूूथ 
अध्यक्ष उपस्थित रहे।  इस अवसर पर लक्सर विधानसभा की भाजपा चुनाव सह प्रभारी अनीता वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि वह सक्रिय होकर अपने बूथो  को मजबूत करने का कार्य करें ।भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल ने इस जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है ।जिसमें कार्यकर्ता का सम्मान सर्वप्रथम है ।उन्होंने चुनाव के दृष्टिगत समस्त कार्यकर्ताओं से सक्रिय रुप से अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का आह्वान किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार को एक सफल बैठक के लिए बधाई दी और घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान के अंतर्गत शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया ।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

महा जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चे ने वेद मंदिर में की बैठक

हरिद्वार 20 सितंबर महाजनसंपर्क अभियान को लेकर शुक्रवार  को वेद मंदिर में ओबीसी मोर्चा हरिद्वार की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में ओबीसी मोर्चा ...