हमने तो बस प्यार लिखा है, तुम चाहो अब वैसा पढ़ना

 ग़ज़ल शायरों की महफिल



दिल का पुर्जा पुर्जा पढ़ना।

सहरा को अब दरिया पढ़ना।।


दुनिया का जब नक्शा पढ़ना।

अपना-अपना हिस्सा पढ़ना।।


खा सकता है धोका इक दिन।

सोच समझकर चहरा पढ़ना।।


मत लिखना अब हिंदू मुस्लिम।

बंदे को बस बंदा पढ़ना।।


दर्द मेरा गायब हो जिससे।

ऐसा कोई नुस्खा पढ़ना।।


कितना मुश्किल होता है जी।

चांद सरीखा चहरा पढ़ना।।


मंजिल खुद चलकर आएगी।

तुम रस्ते को रस्ता पढ़ना।।


हमने तो बस प्यार लिखा है।

तुम चाहो अब जैसा पढ़ना।।


खुद को समझें सब तुर्रम खां।

कैसा लिखना कैसा पढ़ना।।


लड़की को मत लड़की समझो।

उसको ‘दर्द’ फरीदा पढ़ना।।


दर्द गढ़वाली, देहरादून 

09455485094

No comments:

Post a Comment

Featured Post

महा जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चे ने वेद मंदिर में की बैठक

हरिद्वार 20 सितंबर महाजनसंपर्क अभियान को लेकर शुक्रवार  को वेद मंदिर में ओबीसी मोर्चा हरिद्वार की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में ओबीसी मोर्चा ...