भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन में मनाई ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि

  रुड़की 29 नवंबर (संजय सैनी संवाददाता गोविंद कृपा रुड़की )



भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन हरिद्वार, उत्तराखंड की ओर जिला हरिद्वार की सभी विधानसभाओ बड़े हर्षोल्लास के साथ सैनी समाज के महान समाज सुधारक,वरिष्ठ समाज सेवी, महान विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता सत्य शोधक महात्मा ज्योतिबा फूले की पुण्य तिथि को मनाया गया।जिसमें जिले की ओर से सभी विधानसभाओ के प्रभारीयो के सरंक्षण में कार्यक्रम को आयोजित किया गया। महात्मा फुले ने महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समथर्क थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे। इनका मूल उद्देश्य स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करना, बाल विवाह का विरोध, विधवा विवाह का समर्थन करना रहा है। फुले समाज की कुप्रथा, अंधश्रद्धा की जाल से समाज को मुक्त करना चाहते थे। अपना सम्पूर्ण जीवन उन्होंने स्त्रियों को शिक्षा प्रदान कराने में, स्त्रियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में व्यतीत किया.१९ वी सदी में स्त्रियों को शिक्षा नहीं दी जाती थी। फुले महिलाओं को स्त्री-पुरुष भेदभाव से बचाना चाहते थे। उन्होंने कन्याओं के लिए भारत देश की पहली पाठशाला पुणे में बनाई। स्त्रियों की तत्कालीन दयनीय स्थिति से फुले बहुत व्याकुल और दुखी होते थे इसीलिए उन्होंने दृढ़ निश्चय किया कि वे समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाकर ही रहेंगे। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले को स्वयं शिक्षा प्रदान की। सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला अध्यापिका थीं जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया ।आज  महात्मा ज्योतिबा फुले जी को सत सत नमन करते हुए । भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन मीडिया प्रभारी हरिद्वार, के संस्थापक एवं जिला अध्यक्ष श्री अरुण सैनी जी,श्री रजनीश सैनी(जिला महासचिव),श्री राजीव सैनी जी,श्री देवीचंद सैनी जी,श्री संदीप सैनी(जिला सचिव),श्री आदेश सैनी जी(जिला उपाध्यक्ष),श्री अनूप सैनी जी(जिला उपाध्यक्ष),श्री मनीष सैनी(जिला कोषाध्यक्ष),श्री संजय सैनी(जिला मीडिया प्रभारी),श्री गजे सिंह सैनी जी(जिला संगठन मंत्री),श्री मोहन सैनी जी(जिला संगठन मंत्री),श्री गुलशन सैनी(अध्यक्ष विधानसभा भगवानपुर),श्री मनोज भारत सैनी(अध्यक्ष ज्वालापुर विधानसभा),श्री बसन्त सैनी जी(विधानसभा संयोजक ज्वाला पुर )श्री सुभम सैनी जी( महासचिव विधानसभा भगवानपुर) एवं संगठन के सैकड़ो कार्यकत्रियों, एवं कार्यकर्ताओ ने ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ संगठित होकर सैनी समाज को जागरूक करने का प्रण लिया। संगठन के जिलाध्यक्ष श्री अरुण सैनी जी,श्री राजीव सैनी श्री रजनीश सैनी ,श्री देवीचंद सैनी अपने विचारों से सैनी समाज के युवाओं में फैली अराजकता, रूढ़िवादी नीतियों एवं अपने महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलने और उनके जीवन से प्रेणा लेना का वचन देते हुए सैनी समाज को जागरूक कर  देश हित और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान देते एकजुटता का आव्हान किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्व0 ओम प्रकाश पुन्नी जी को जन्म शताब्दी पर दी गई श्रद्धांजलि

  स्वर्गीय ओम प्रकाश पुन्नी जी की सौ वी वर्षगांठ पर उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि। आपको बता दें उत्तराखंड ब्लाइंड स...