गायत्री विद्यापीठ के रोहित यादव का हुआ खेलो इंडिया में चयन

 गायत्री विद्यापीठ के छात्र का खेलो इंडिया में चयन


हरिद्वार २० नवंबर। (अमर शदाणी संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार )


गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के कक्षा ग्यारह के छात्र रोहित यादव का भारत सरकार के खेलो इंडिया में चयन हो गया है। रोहित का चयन राष्ट्रीयता प्रतियोगिता भुवनेश्वर, ओडिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। रबर ब्वाय के नाम से जाने जाने वाला रोहित को योग के तीन सौ से अधिक आसन करने में महारथ हासिल है। वे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक पदक अपने नाम कर चुके हैं। भारत सरकार के खेलो इंडिया में चयन होने पर गायत्री विद्यापीठ के अभिभावकद्वय श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपना शुभाशीष दिया है। 

गायत्री विद्यापीठ के व्यवस्था मण्डल की प्रमुख श्रीमती शेफाली पण्ड्या ने कहा कि रोहित का योग के लिए भारत सरकार के खेलो इंडिया में चयन होना गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के साथ ही हरिद्वार के लिए गौरव की बात है। गायत्री विद्यापीठ में विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ चलाये जा रहे अन्य प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि यहाँ के विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में परचम लहरा रहे हैं। रोहित चार वर्ष की उम्र से ही अपने पिता शांतिकुंज कार्यकर्त्ता श्री रविन्द्र यादव से प्रशिक्षण ले रहे हैं।

विगत दिनों ओडिशा में देश भर के युवाओं के लिए खेलो इंडिया में चयन हेतु विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें उत्तराखण्ड राज्य की ओर से योग के क्षेत्र में गायत्री विद्यापीठ के रोहित ने प्रतिभाग किया था। व्यवस्थापक श्री महेन्द्र शर्मा सहित शांतिकुंज एवं विद्यापीठ परिवार ने भी बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

दयालबाग शिक्षण संस्थान को मिली होम्योपैथिक कॉलेज के रूप में मान्यता

  दयालबाग शिक्षण संस्थान को  मिली  होम्योपैथी कॉलेज की मान्यता होम्योपैथी का इतिहास और समकालीन महत्व होम्योपैथी का इतिहास 18वीं शताब्दी के अ...