मंगलोर विधानसभा में भाजपाइयों ने किया विजय संकल्प यात्रा का स्वागत

 मंगलोर विधानसभा मे विजय संकल्प यात्रा में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 





भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्षों कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने किया विजय संकल्प रैली का स्वागत

मंगलौर20 दिसंबर ( संजय सैनी संवाददाता गोविंद कृपा रुड़की मंगलौर) जनपद हरिद्वार की विभिन्न विधानसभाओं मे निकाली जा रही विजय संकल्प यात्रा का मंगलौर विधानसभा में पहुंचने पर मंगलौर से पूर्व भाजपा के प्रत्याशी रहे ऋषि पाल बालियान के संयोजन में आयोजित स्वागत समारोह मे मंगलौर के विभिन्न क्षेत्रों मेंस्वागत किया गया ।मंगलौर मुस्लिम बहुल क्षेत्र में भाजपा नगर पालिका के प्रत्याशी रहे जमीर हसन अंसारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ,विजय  संकल्प यात्रा के गढ़वाल संयोजक वीरेंद्र बिष्ट , जिला अध्यक्ष ,जयपाल सिंह चौहान, विधानसभा प्रभारी ठाकुर सुशील चौहान , सुशील त्यागी महामंत्री आदेश सैनी विकास तिवारी आदि का जोरदार स्वागत किया । मंगलोर  नगर के मुख्य चौराहे पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ,भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कनक सिंह पवार ,मंडल अध्यक्ष सोनू धीमान ,नगर मंडल अध्यक्ष अंकित कपूर ,आदि ने विजय संकल्प  यात्रा में शामिल भाजपा के वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया। नारसन पहुंचने पर विजय संकल्प यात्रा एक सभा में परिवर्तित हो गई जिस में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ने मंगलोर विधानसभा में रहने वाले हजारों हजार  लोगों से इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने का आह्वान किया इसके पश्चात है विजय संकल्प यात्रा झबरेड़ा विधानसभा में पहुंची जहां पर विधायक देशराज कर्णवाल वाल ने अपने हजारों साथियों के साथ विजय संकल्प यात्रा का स्वागत किया ।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

पैरा थ्रो बाँल चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने जीता कांस्य पदक

  *नेशनल पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप 2024 में उत्तराखंड दिव्यांग महिला टीम ने जीता कांस्य पदक*   हल्द्वानी 26 सितंबर ( भुवन गुणवंत संवाददाता ग...