विजय संकल्प यात्रा का हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा और लक्सर विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत

 लक्सर में विजय संकल्प यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

लक्सर19 दिसंबर हरिद्वार से प्रारंभ होकर जनपद




हरिद्वार के विभिन्न विधानसभाओं मे पहुंचने वाली विजय संकल्प यात्रा का हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के पश्चात लक्सर विधानसभा में भव्य स्वागत हुआ। लक्सर के विधायक संजय गुप्ता के संयोजन में विशाल जनसभा को राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ,डॉक्टर धन सिंह रावत, पूर्व सांसद बलराज पासी ,जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, विजय संकल्प यात्रा के संयोजक वीरद्र बिष्ट ,सुशील त्यागी ,लक्सर नगर पालिका के चेयरमैन अमरीश गर्ग सहित विभिन्न नेताओं ने संबोधित किया। लक्सर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की चुनाव सह प्रभारी अनीता वर्मा ने विशाल जनसभा को संबोधित  करने की शुरुआत की इसके पश्चात उपस्थित नेताओं ने  जन समुदाय को सरकार की 5 वर्ष की उपलब्धियों और मोदी सरकार की 7 वर्ष की उपलब्धियों के आधार पर 2022 में लक्सर विधानसभा में पुनः  भाजपा का परचम लहराने काआग्रह किया ।हरिद्वार के जिला प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि भाजपा के 5 वर्ष में विकास की गंगा बही है जिसमें जनता की आकांक्षाएं पूर्ण हुई किसानों को उनकी उपज का भरपूर मूल्य मिला है ।देश में करोना के टीके सभी लोगों को लग चुके हैं। वहीं उत्तराखंड ने अपने एक करोड़ नागरिकों को और 50 लाख लोगों को करोना की फर्स्ट और सेकंड डोज देकर नया कीर्तिमान बनाया है ।नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा ने अपने 5 वर्षों से शासन काल में शुचिता ,सबका साथ ,सबका विकास और सबका विकास की भावना को चरितार्थ किया है । इस अवसर पर विधायक संजय गुप्ता के नेतृत्व में लक्सर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष विशन पाल कश्यप राज सिंह  चौधरी विधानसभा प्रभारी,शोभाराम प्रजापति,आदि ने भव्य फूल माला सेआए हुए नेताओं का स्वागत किया। इस जनसभा में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षों जिला प्रभारियोंएवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया ।भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अजनेश कश्यप ,भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षअनीता राजपूत, मनजीत कौर ,जिला महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य अंजू उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष ममता गौतम एवं भाजपा युवा मोर्चा की टीम ने सैकड़ों साथियों के साथ इसविजय संकल्प रैली का स्वागत किया लक्सर मंडल में नगर पालिका के अध्यकक्ष अमरीश गर्ग  नेअपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ इस विशाल विजय संकल्प यात्रा का स्वागत किया। इसके पश्चात यह विजय संकल्प यात्रा खानपुर विधानसभा में दाखिल हुई जहां पर खानपुर विधानसभा के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के  साथ  विजय संकल्प यात्रा की अगवानी की रुड़की विधानसभा में जाकर  विजय संकल्प यात्रा ने विश्राम लिया  ।कल  रुड़की  विधानसभा से संकल्प यात्रा मंगलोर भगवानपुर झबरेड़ा  में भ्रमण करेगी ।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

पैरा थ्रो बाँल चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने जीता कांस्य पदक

  *नेशनल पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप 2024 में उत्तराखंड दिव्यांग महिला टीम ने जीता कांस्य पदक*   हल्द्वानी 26 सितंबर ( भुवन गुणवंत संवाददाता ग...