मंगलौर विधानसभा में हुआ हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मंगलौर विधानसभा के प्रभारी सुभाष कत्याल का स्वागत

 मंगलौर विधानसभा पहुंचे भाजपा के प्रवासी प्रभारी हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष कत्याल

 




मंगलौर 18 दिसंबर,( अनिल लोहानी वरिष्ठ संवाददाता गोविंद कृपा रुड़की मंगलौर  ) उत्तराखंड में भाजपा की चुनावी   सरगर्मियां शुरू हो गई है जिसके अंतर्गत हिमाचल, दिल्ली,हरियाणा से प्रवासी कार्यकर्ता विभिन्न विधानसभाओं में पहुंच चुके है।  जो स्थानीय कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।  इसी परिपेक्ष में मंगलौर विधानसभा में हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष कत्याल का भाजपा की ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार के संयोजन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में स्वागत किया गया साथ ही पत्रकार वार्ता एवं अल्पसंख्यक मोर्चे के सम्मेलन में उन्होंने भाग लिया। सुभाष कत्याल ने कहा कि इस बार मंगलौर विधानसभा में कमल खिलेग।  राज्य निर्माण के बाद जनपद हरिद्वार में मंगलौर ही एक ऐसी विधानसभा है जहां से आज तक भाजपा का उम्मीदवार नहीं जीता है।  लेकिन बदले हुऐ समीकरणों में इस बार मंगलोर विधानसभा में भाजपा को जीत मिलेगी। मंगलौर  नगरपालिका के भाजपा प्रत्याशी रहे जमीर हसन अंसारी के संयोजन में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया साथी मंगलौर विधानसभा के अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के संयोजन में अल्पसंख्यक सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मंगलौर  विधानसभा  में नव नियुक्त प्रभारी  हरियाणा  के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष कत्याल ने  उपस्थित लोगों को संबोधित किय।  इस कार्यक्रम में अनीस अंसारी, भाजपा के मंगलोर विधानसभा से प्रत्याशी रहे  ऋषि पाल  बालियान, अनीश गॉड, तनवीर आलम, मंडल अध्यक्ष कनक सिंह पवार , सोनू  धीमान  ,अनीस अंसारी  पुनीत भटनागर ,डॉ प्रदीप कुमार, जिला मीडिया प्रभारी संजय वर्मा , मास्टर नागेंद्र ,मीरा कपिल के साथ ही बड़ी संख्या में मुस्लिम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

भाजपा ओबीसी मोर्चे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन

  भाजपा ओबीसी मोर्चा ने मनायी पं0 दीनदयाल जयंती  भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री विपिन चौधरी...