अध्यात्म चेतना संघ में शहर की हस्तियों को किया सम्मानित

हरिद्वार 19 दिसम्बर (आकांक्षा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार)




  अध्यात्म चेतना संघ (रजि०) हरिद्वार के तत्वावधान में विराट गीता महोत्सव का नौवां वार्षिकोत्सव देश-प्रदेश के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में सानन्द सम्पन्न हुआ। दीप प्रज्ज्वलन  मा० पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया। गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को

राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल ने सम्मानित व पुरस्कृत किया। गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रूप किशोर शास्त्री को गीता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कथा व्यास पंडित ब्रह्मरात हरितोष, समाजसेवी डॉ. मनु शिवपुरी, स्वदेशी चिकित्सा मर्मज्ञ आयुर्वेदाचार्य डॉ. के.के. शर्मा, लेखक व साहित्यकार मनन वर्मा व शास्त्रीय संगीताचार्य सुश्री संगीता सक्सेना को हरिद्वार गौरव सम्मान प्रदान किया गया।  प्राचीन अवधूत मंडलाश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर श्री स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश जी महाराज व त्रिपुरा पीठाधीश्वर स्वामी सन्त मुनि महाराज ने श्रीमद्भगवद्गीता की महिमा पर प्रकाश डाला।

      विधायक श्री आदेश चौहान,  दर्जाधारी राज्य मन्त्री श्री ठाकुर सुशील चौहान, पूर्व राज्यमंत्री श्री इन्द्रप्रकाश अग्रवाल सहित अनेक जन प्रतिनिधि, उद्योगपति, गणमान्य जन आयोजन के साक्षी बने।

        संरक्षक प्रो. पी. एस. चौहान, डॉ सन्ध्या शर्मा, श्री मनोज गौतम, श्री जगदीश लाल पाहवा, डॉ. सरिता अग्रवाल अध्यक्ष श्री नितिन गौतम, महामंत्री श्री भूपेन्द्र गौड़, संयोजक श्री बृजेश शर्मा, उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा, मीडिया प्रभारी श्री बालकृष्ण शास्त्री, प्रतियोगिता प्रभारी श्री अरुण कुमार पाठक, श्री सिद्दार्थ प्रधान, श्री दिनेश शर्मा  सहित संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

पैरा थ्रो बाँल चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने जीता कांस्य पदक

  *नेशनल पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप 2024 में उत्तराखंड दिव्यांग महिला टीम ने जीता कांस्य पदक*   हल्द्वानी 26 सितंबर ( भुवन गुणवंत संवाददाता ग...