प्रवासी भाजपा कार्यकर्ताओं ने साध्वी प्राची दीदी से की भेंट



 हरियाणा से आए हुए प्रवासी भाजपा कार्यकर्ताओं ने साध्वी प्राची से की भेंट

हरिद्वार18 दिसंबर उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में जनपद हरिद्वार की 11 विधानसभाओं में प्रवासी कार्यकर्ताओं के रूप में आए हुए  हरियाणा राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं एवं प्रवासी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सप्त सरोवर क्षेत्र में निवास करने वाली भाजपा की फायर ब्रांड नेता  साध्वी प्राची दीदी से भेंट क,  साध्वी प्राची हरियाणा में बहुत लोकप्रिय है, इस कारण हरियाणा के विभिन्न जिलों से हरिद्वार विधानसभा में नियुक्त हुए प्रवासी कार्यकर्ताओं नेताओं एवं विभिन्न दायित्व पर रहने वाले गणमान्य लोगों ने साध्वी प्राची दीदी से मेल कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया । साध्वी प्राची नेकहा कि इस बार उत्तराखंड में जो 60 पार  का लक्ष्य दिया गया है। उसको प्राप्त करने में हरियाणा से आए हुए प्रवासी कार्यकर्ताओ  अनुभवी नेता और विभिन्न दायित्व पर कार्य कर रहे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता निश्चित रूप से अपना सहयोग प्रदान करेंगे और उनके अनुभवों का लाभ उठाकर स्थानीय  कार्यकर्ता नेता गण पुनः भाजपा की सरकार बनाने में सफल होंगे ।साध्वी प्राची से भेंट करने वालों में महेंद्र सिंह जिला करनाल, पलवल से पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष कत्याल लक्सर विधानसभा के प्रभारी बने कृष्ण कुमार छोक, रानीपुर विधान सभा में प्रभारी बने  राजेंद्र कुमार ,लक्सर विधानसभा में  भाजपा की  सह प्रभारी अनीता वर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार,  जिला मीडिया  प्रमुख संजय वर्मा , सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

भाजपा ओबीसी मोर्चे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन

  भाजपा ओबीसी मोर्चा ने मनायी पं0 दीनदयाल जयंती  भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री विपिन चौधरी...