एसएम जे एन पीजी कॉलेज में सेमिनार


*प्रसिद्ध गणितज्ञ रामानुजन ने गणितीय विश्लेषण हेतु दिया अमूल्य योगदान: डाॅ. बत्रा*

हरिद्वार 22 दिसंबर (आकांक्षा वर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार ) 


राष्ट्रीय गणित दिवस पर महाविद्यालय आज गणित शिक्षिका डाॅ. पदमावती तनेजा के संचालन एक सेमीनार का आयोजन किया गया। 

इस अवसर काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन के जन्मदिवस के उपलक्ष में पूरे देश में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। उन्होंने गणित को अचेतन तरीके से पढ़ा और प्रारम्भ में ही अपना शोध विकसित करना प्रारम्भ कर दिया। डाॅ. बत्रा ने बताया कि रामानुजन ने गणितीय विश्लेषण, संख्या सिद्धान्त, अनंत सीरीज और निरन्तर भिन्न अंशों के लिए बहुत योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि श्रीनिवास रामानुजन की जयन्ती पर राष्ट्रीय गणित दिवस की खुशी मनाने में हम इस महान विद्वान को सदैव याद रखेंगे और भारत की गणितीय संस्कृति को बनाये रखने में भी सक्षम होंगे। 

मुख्य अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने राष्ट्रीय गणित दिवस की बधाई देते हुए हुए कहा कि भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न विद्वानों को जन्म दिया, ऐसे महान विद्वानों में से एक श्रीनिवास रामानुजन हैं, जिन्होंने गणितीय विश्लेषण के लिए अपना आश्चर्यजनक योगदान दिया।  

गणित विभाग की शिक्षिक डाॅ. पदमावती तनेजा ने देश की आश्चर्यजनक विद्या ‘वैदिक गणित’ से अवगत कराते हुए गणित की जटिल गणनाओं को कम समय में करने की जानकारी भी दी।  

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार संदीप रावत, डाॅ. सरस्वती पाठक, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, मोहन चन्द्र पाण्डेय, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, विनीत सक्सेना, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, नेहा गुप्ता, डाॅ. प्रज्ञा जोशी सहित काॅलेज के छात्र विशाल, सबा, तिशिका, भावना, विनय, पूजा, स्नेहा आदि उपस्थित शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

पैरा थ्रो बाँल चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने जीता कांस्य पदक

  *नेशनल पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप 2024 में उत्तराखंड दिव्यांग महिला टीम ने जीता कांस्य पदक*   हल्द्वानी 26 सितंबर ( भुवन गुणवंत संवाददाता ग...