रितु खंडूरी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा में खुशी की लहर




 रितु खंडूरी के कोटद्वार से भाजपा प्रत्याशी बनने पर भाजपा महिला मोर्चा में हर्ष व्याप्त 

हरिद्वार 27 जनवरी (वीरेंद्र शर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार) भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी के कोटद्वार से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा महिला मोर्चा में हर्ष व्याप्त है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं लक्सर विधानसभा में चुनाव सह प्रभारी अनीता वर्मा ने भाजपा संगठन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि रितु भूषण खंडूरी को भाजपा प्रत्याशी बनाना समस्त महिला शक्ति का सम्मान है। इसके लिए उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक ,मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी का आभार प्रकट किया। और रितु भूषण खंडूरी को अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष य

रितु भूषण खंडूरी एक लोकप्रिय जन नेता है जिन्होंने पहले यमकेश्वर विधानसभा में सफलतापूर्वक अपना कार्यकाल पूरा किया और अब कोटद्वार की जनता की सेवा करेंगी। रितु खंडूरी को कोटद्वार विधानसभा से टिकट मिलने पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सविता पवार, सावित्री मंगला ,सुनीता गोस्वामी , ममता गौतम,रेनू त्यागी भाजपा महिला मोर्चा लक्सर की मंडल अध्यक्ष अनीता राजपूत ,मनजीत कौर ,अंजू उपाध्याय, कविता बाल्मीकि पुष्पा नामदेव सहित जिला भाजपा महिला मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी, पदाधिकारियों ने भाजपा संगठन और प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज का हाई स्कूल इंटर परीक्षा परिणाम रहा संतोषजनक

हरिद्वार 19 अप्रैल पी बी म्युनिसिपल इन्टर कॉलेज हरिद्वार में आज घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय की कुमारी वर्...