जय श्री कृष्ण

 हरि ॐ।

प्रबल प्रेम के पाले पड़कर,

प्रभु का नियम बदलते देखा,

अपना मान भले टल जाए, 

भक्त का मान न टलते देखा।।


जिसकी केवल कृपा दृष्टि से,


सकल विश्व को पलते देखा,

उसको गोकुल में माखन पर,

सौ सौ बार मचलते देखा।।


जिसका ध्यान विरंची शंभू,

सनकादिक ना संभलते देखा,

उसको ग्वाल सखा मंडल में,

लेकर गेंद उछलते देखा।।


जिनके चरण कमल कमला के,

करतल से ना निकलते देखा,

उनको ब्रज की कुंज गलिन में,

कंटक पथ पर चलते देखा।।


जिसकी वक्र भृकुटी के भय से,

सागर सप्त उबलते देखा,

उसको माँ यशोदा के भय से,

अश्रु बिंदु दृग ढलते देखा।।


प्रबल प्रेम के पाले पड़ के,

प्रभु का नियम बदलते देखा,

अपना मान भले टल जाए,

भक्त का मान न टलते देखा।।


हरि ॐ।

🙏🙏

बिंदु महाराज के भजन से

No comments:

Post a Comment

Featured Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने पहाडो, से पलायन पर प्रकट की चिंता

  2019 के भू संशोधन कानून ने बहुत बडे पैमाने पर भूमि विक्रय और अधिग्रहण को बढ़ावा दिया है– नैथानी  दिल्ली में प्रवासियों को अपने बंजर खेतों ...