मंगलोर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पार्टी का प्रचार

 भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलौर में घर-घर जाकर किया भाजपा का प्रचार 

मंगलौर 4 जनवरी  मंगलौर नगर में मंडी समिति की अध्यक्ष डॉ मधु सिंह के नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार ,वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश पँवार एवं भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने घर घर जाकर विगत 5 वर्षों में भाजपा द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों के विषय में प्रचार प्रसार किया और प्रचार सामग्री वितरित की मंगलौर के बाजार, मोहल्ला माणकपुर चौक आदि क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को नव वर्ष के कैलेंडरऔर पुस्तिकाएं वितरित की इस अवसर पर डॉक्टर मधु सिंह एवं भाज





पा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार ने कहा कि विगत 5 वर्षों में उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने बहुत कार्य किए हैं जिन्हें जनता को याद दिलाना है मोदी जी ने केन्द्र सरकार के माध्यम से जो उपलब्धियां विगत 7 वर्षों में पाई है उन्हें आधार बनाकर जनता के बीच उनका प्रचार प्रसार करना इस चुनावी मौसम में आवश्यक है उनके साथ भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संजय वर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कनक सिंह पवार ,भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय धारीवाल, डॉक्टर विनीत चौधरी आदि शामिल रहे

No comments:

Post a Comment

Featured Post

महा जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चे ने वेद मंदिर में की बैठक

हरिद्वार 20 सितंबर महाजनसंपर्क अभियान को लेकर शुक्रवार  को वेद मंदिर में ओबीसी मोर्चा हरिद्वार की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में ओबीसी मोर्चा ...