उत्तराखंड प्रदेश की सह प्रभारी रेखा वर्मा ने भगवानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

 भाजपा की प्रदेश  सह प्रभारी रेखा वर्मा ने भगवानपुर में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक  

भगवानपुर  8 जनवरी (कमल वर्मा नामदेव संवाददाता गोविंद कृपा)


भगवानपुर भारतीय जनता पार्टी की  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  एवं उत्तराखंड प्रदेश की सह प्रभारी  रेखा वर्मा ने  ग्राम मानकपुरआदमपुर में  पूर्व राज्य मंत्री डॉ रामपाल के आवास पर  उत्तराखंड ओबीसी आयोग की अध्यक्ष डॉ कल्पना सैनी  की अध्यक्षता  में  आयोजित दोनों मंडलों की बैठक में  भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी चर्चा की उन्होंने  कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि एकजुट होकर इस इस बार भगवानपुर में भाजपा को विजई बनाएं उन्होंने चुनावी टिप्स देते हुए कहा कि विगत 7 वर्षों के मोदी कार्यकाल और भाजपा प्रदेश की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं और जनता को राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं उपलब्धियों और कल्याणकारी कार्यों से परिचित कराएं यही हमारी जीत का आधार बनेगा पूर्व राज्य मंत्रीडॉ रामपाल ने बैठक में आए प्रदेश नेतृत्वएवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत कियाबैठक में चुनाव प्रभारी राजेश सैनी  ,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी, प्रवासी कार्यकर्ता प्रमोद कौशिक , भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मास्टर सत्यपाल ,  भगवानपुर विधानसभा के पूर्व विस्तारक संजय वर्मा, जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल , जिला महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार, मंडल अध्यक्ष चंदन त्यागी ,मंडी समिति के चेयरमैन राजकुमार कसाना मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी ओमपाल ,संदीप रघुवंशी सहित जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिन गुर्जर एवं विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

ज्वालापुर निवासी गोविंद सिखौला निकला पिल्ला गैंग का सदस्य

  हरिद्वार 21 अक्टूबर  ज्वालापुर क्षेत्र में ओवरटेक कर मारपीट करने, तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पिल्ला गैंग क...