प्रथम पुण्यतिथि पर श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज को संत समाज ने किया स्मरण

 महंत विनोद गिरी जी महाराज को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर संत समाज ने दी श्रद्धांजलि 


हरिद्वार 22 जनवरी (संजय वर्मा) उत्तरी हरिद्वार की प्रतिष्ठित संस्था बाबा अमीर गिरी धाम के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष श्री महंत विनोद गिरी जी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी शिष्या महंत गीता मनीषी डॉ राधा गिरी ,बुद्ध गिरी, महंत नंदलाल गिरी के संयोजन में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गयाजिसमेंजूना अखाड़ा के पूर्व सचिव श्रीमहंत देवानंद सरस्वती ,महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतना नंद ,महामंडलेश्वर योगेश्वरानंद ,महंत सुरेंद्र गिरी, विनोद महाराज,महंत हरिराम गिरी ,महंत राम वीर दास ,महंत आराधना गिरी एवं सभी संत जनों ने ब्रह्मलीन महंत विनोद गिरी महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।ग्राम हरिपुर की प्रधान गीतांजली ज़ख्मोला भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज ज़खमोला ,सुनील जुग्रान राज पाल नेगी, सत्य प्रकाश जखमोला सहित हरियाणा पंजाब से आए हुए उनके शिष्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के पूर्व सचिव श्री महंत देवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि श्री महंत विनोद गिरी महाराज त्याग, तपस्या और सरलता की प्रतिमूर्ति थे उन्होंने अपने जीवन काल में अन्न दान वस्त्र दान और शिक्षा दान कोअपने जीवन का मुख्य उद्देश्य बनाया ।जिसके अंतर्गत उन्होंने अन्न क्षेत्र की स्थापना कर फक्कड़, साधुओ के लिए भोजन की व्यवस्था कर पुण्य का कार्य किया। समाज के वंचित लोगों कोअन्न दान शिक्षा दान करसमाज सेवा में अपनी अलग पहचान बनाई।  श्रद्धांजलि सभा में आए हुए संतजनों का स्वागत ब्रह्मलीन श्री महंत विनोद गिरी जी की शिष्या डॉक्टर राधा गिरी, महंत बुद्ध गिरी ,नंदलाल गिरीआदि ने किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्वामी यतीश्वरानंद के संयोजन में मनाया गया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

  मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर स्वामी यतीश्वरानंद ने श्रमिकों को टूल किट, कुष्ठ रोगीयो व गरीबों को वस्त्र व फल किए वितरित — केंद्र और प्रद...