एसएम जैएन पीजी कॉलेज एन एस एस यूनिट ने निकाली योग जागरूकता रैली

 *एस.एम.जे.एन. काॅलेज में योग शिविर का आयोजन*

*रासेयो ने किया योग जागरूकता रैली का आयोजन*

हरिद्वार 01 जून, (आकांक्षा वर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार) काॅलेज के आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ व राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ एवं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज एक जागरूकता रैली का आयोजन काॅलेज से गोविन्दपुरी, चन्द्राचार्य चौक से होते हुए मुख्य मार्ग से काॅलेज तक निकाली गयी। 

योग जागरूकता हेतु निकाली गई इस  रैली का शुभारम्भ करते हुए काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा द्वारा बताया गया कि योग द्वारा स्वस्थ जीवन पाया जा सकता है और स्वस्थ जीवन ही एक प्रगतिशील समाज का आधार है। उन्होंने जागरूकता रैली में  प्रतिभाग कर रहे समस्त स्वयंसेवियों , छात्र छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश व समाज की सेवा हेतु सभी का स्वस्थ होना आवश्यक है। 

योग जागरूकता रैली के संयोजक डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग वर्तमान में युवा कौशल हेतु आवश्यक है क्योंकि यह एकाग्रता का विस्तार करता है। साथ ही चिन्तनशीलता में वृद्धि करता है। कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना डाॅ. सुषमा नयाल एवं डाॅ. विजय शर्मा के दिशा-निर्देशन में रैली का सफल आयोजन किया गया। 

जागरूकता रैली में डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी डाॅ. शिव कुमार चौहान, डाॅ. मनोज सोही, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, विनीत सक्सेना, अंकित अग्रवाल, दिव्यांश शर्मा, डाॅ. रीना मिश्रा, डाॅ. अमिता मल्होत्रा, विवेक मित्तल, डाॅ. सुगन्धा वर्मा रा.से.यो. के स्वयंसेवक, छात्र विशाल बंसल, गौरव बंसल, हर्ष प्रजापति, माहिम, शबा, अर्शिका, पूजा, वन्दना, स्नेहा शर्मा, कोमल, शिखा, सोनिया, सलोनी आदि छात्र-छात्राऐं सम्मिलित रहीं 



  *योग शिविर को सफल बनाने हेतु प्राचार्य ने दिये निर्देश*

*फैकल्टी डेवलेपमेंट प्रोग्राम 02 जून से प्रारम्भ



काॅलेज के प्राचार्य कक्ष में आज 06 जून, 2022 से 20 जून, 2022 तक पन्द्रह दिवसीय योग-शिविर तथा फैकल्टी डेवलेपमेंट प्रोग्राम से सम्बन्धित एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया,  दोनों कार्यक्रमों में  सभी शिक्षकों की प्रतिभागिता अनिवार्य की गयी है। 06 जून से प्रारम्भ होने वाले योग शिविर की जानकारी देते हुए काॅलेज के प्राचार्य डाॅ.सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को योग शिविर का प्रतिभाग प्रमाण-पत्र, योगा किट, योगा मेट एवं योगा कैप प्रदान की जायेगी। डाॅ. बत्रा ने उपस्थित सभी प्राध्यापकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से आह्वान किया कि सभी का उक्त शिविर में प्रतिभाग करना अनिवार्य है।  

बैठक में डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल, डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. विनीता चौहान, श्रीमती रिंकल गोयल, श्रीमती रिचा मिनोचा, 

 डॉ लता शर्मा, डॉ मोना शर्मा, डॉ आशा शर्मा डॉ रेणु सिंह,, डाॅ. रूचिता सक्सेना, संतोष, पूजा, योगेश्वरी, अन्तिमा त्यागी, पदमावती तनेजा, डाॅ. रेणु सिंह, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. विजय शर्मा, वैभव बत्रा, अंकित अग्रवाल, विवेक मित्तल, डाॅ. सुगन्धा वर्मा, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, प्रियंका प्रजापति आदि सहित समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

वैश्य कुमार धर्मशाला कनखल में हुआ गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार 7 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर वैश्यकुमार धर्मशाला कनखल में धर्म रक्षा मिशन द्वारा जनमानस के...