देहरादून में सक्षम की जिला योजना बैठक हुई संपन्न

 देहरादून 6 जून( आनंत मेहरा )सक्षम *जिला देहरादून योजना बैठक* मुख्य अतिथि *आदरणीय श्री रामजी मिश्र जी* (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभारी उत्तर पश्चिम क्षेत्र) तथा *आदरणीय श्री ललित पंत जी* (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रांत अध्यक्ष)के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।                     जिला योजना बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष *हरीश जोशी जी* ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन सुक्तम से कार्यक्रम के संयोजक एवं महानगर अध्यक्ष *बिरेंद्र मुण्डेपी जी* द्वारा किया गया ।           इसके पश्चात अतिथि, प्रांत, जिला एवं महानगर के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्य गणों का दायित्व के साथ परिचय हुआ। संगठन एवं योजना बैठक की आवश्यकता पर मुख्य अतिथि जी *श्री रामजी मिश्र जी* ने संगठन की विस्तृत जानकारी दी जिला संगठन का क्या कार्य है यह भी बताया कोई कार्य योजना वृत्त वही योजना बैठक का उद्देश्य होता है। साल भर चलने वाले कार्यक्रमों को किस प्रकार से किया जाए यह योजना बैठक का उद्देश्य है ।


योजना बैठक उपयुक्त स्थान पर होनी चाहिए ।                           *श्री ललित पंत जी* ने  समीक्षा      बैठक की आवश्यकता एवं योजना कोई भी कार्यक्रम किया जाए तो उसकी समीक्षा होनी  आवश्यक है ताकि आगे उसकी कमियों को दूर किया जा सके और उस पर एक योजना बने कमियों में सुधार हो । दिव्यांग मित्र योजना के संबंध में उन्होंने कहा कि 15 दिन के अंदर सभी प्रांन्त  जिला ,नगर एवं ब्लाक इकाइयों के सभी पदाधिकारी स्वयं व अपने जानने वालों को दिव्यांग मित्र योजना से जोड़ने का प्रयास करेंगें।              सत्र में प्रांत सह सचिव श्री *अनंत मेहरा जी* ने प्रवास के संबंध में अपने विचार रखें।                             दायित्व परिवर्तन एवं नवीन दायित्वों की घोषणा के अंतर्गत चर्चा परिचर्चा में अनेक विचार आए सर्वसम्मति से आदरणीय *श्री ललित पंत जी* ने आदरणीय *श्री राम जी मिश्रा जी* के सम्मुख दायित्वों की घोषणा की जिसमें देहरादून जिला अध्यक्ष के लिए बिरेन्द्र मुण्डेपी जी, उपाध्यक्ष के लिए सुमंगल जी, कोषाध्यक्ष के लिए श्री आभा गर्ग जी, सचिव के लिए श्री चंद्र मोहन रावत जी, सह सचिव श्री प्रकाश चन्द्र डबराल जी ,मधु पटवाल जी और सोनू सरदार जी, महिला प्रमुख के लिए ममता रावत जी ,सह महिला प्रमुख के लिए श्रीमती उर्मिला त्रिपाठी जी ,युवा प्रमुख मानवेंद्र सती जी सह युवा प्रमुख सार्थक पंवार  जी, कार्यालय प्रमुख हेतु श्री सुंदर सिंह सजवान जी ,सह कार्यालय प्रमुख हेतु श्री सूरज सिंह नेगी जी आदि की घोषणा की गई। देहरादून महानगर अध्यक्ष के लिए श्री भगवान सिंह केड़ा जी को और सचिव के लिए श्री सुभाष नौडियाल जी को  एवं अन्य कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।             प्रांत उपाध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता जी, महानगर उपाध्यक्ष आरपी सिंह जी, श्री रविंद्र शर्मा जी एवं सज्जन सिंह नेगी जी ने अपने विचार रखें। धन्यवाद प्रस्ताव के अंतर्गत जिला *अध्यक्ष हरीश जोशी जी* ने सबका धन्यवाद किया।         


No comments:

Post a Comment

Featured Post

वैश्य कुमार धर्मशाला कनखल में हुआ गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार 7 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर वैश्यकुमार धर्मशाला कनखल में धर्म रक्षा मिशन द्वारा जनमानस के...