कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट ने गौ सेवा कर मनाया शिवरात्रि पर्व

 कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट ने गौ माता को चारा खिलाकर और उनकी पूजा अर्चना कर मनाया सावन महाशिवरात्रि का पर्व।


ज्वालापुर हरिद्वार 26 जुलाई (रजत अरोड़ा संवाददाता गोविंद कृपा ज्वालापुर  ) कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष वैशाली  ने ज्वालापुर स्थित गौ शाला पहुँचकर गायो को चारा खिलाया और उनकी पूजा अर्चना कर वैशाली ने सभी को सावन महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी और बताया कि हिंदू धर्म में गऊ माता की विशेष महत्वता है। इनमें 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है।पुराणों के अनुसार नन्दी  शिव के वाहन हैं। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के साथ गौ माता की भी पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म में गाय को गौ-माता के रूप में देखा जाता है, क्योंकि उसने प्रत्येक हिंदू के लिए पालक माँ की भूमिका निभाई है। गौ सेवा और गौ रक्षा सभी हिन्दुओं का धर्म और कर्तव्य है।                    शेफाली अरोड़ा ने बताया कि हमारी संस्था गाै सेवा और गौ रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है और इस कार्य में अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास भी कर रही है। आप सभी से  अनुरोध है आप सभी भी पशु - पक्षीयो के लिए दाना - पानी अवश्य रखे व हमारी संस्था विधवा सेवा, वृद्ध सेवा, दिव्यांग जन सेवा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण आदि का कार्य श्रद्धा भाव से कर रही है।


 

इस कार्य को सफल बनाने में आशा रानी, आरुष खत्री, मनिका , एरेन अरोड़ा, संजय शर्मा आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज का हाई स्कूल इंटर परीक्षा परिणाम रहा संतोषजनक

हरिद्वार 19 अप्रैल पी बी म्युनिसिपल इन्टर कॉलेज हरिद्वार में आज घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय की कुमारी वर्...