डा0 संध्या शर्मा के संयोजन में हुआ तीज महोत्सव

 अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद महिला प्रकोष्ठ द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन

हरियाली तीज को भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती के मिलन का दिन माना जाता हैः संध्या शर्मा

हरिद्वार, 30 जुलाई ( आकांक्षा वर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार )


अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किए गए तीज महोत्सव में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। स्थानीय होटल क्लासिक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्ध्या शर्मा के संयोजन में गेम्स, डांस, मेहंदी, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर डॉ. सन्ध्या शर्मा ने कहा कि हरियाली तीज पर्व खुशी और उल्लास का त्यौहार है, सावन में हरियाली तीज के व्रत का बहुत महत्व है। इस त्योहार के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के दर्शन होते हैं। इस दिन को भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती के मिलन का दिन माना जाता है। अंशु गौतम ने कहा कि ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ द्वारा भारतीय संस्कृति से जुड़े उत्सव को सामूहिक रूप से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीज महोत्सव जैसे आयोजन में महिलाओं को उनकी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलता हैं। तीज पर्व को महिलाएं बढ़चढ़ कर अपनी भारतीय संस्कृति के अनुरूप पहले से मनाती चली आ रही हैं। सावन में चारों तरफ हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज भी कहा जाता है। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली सभी प्रतिभागी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर अर्चना तिवारी, पूजा शर्मा, प्रियंका शर्मा, रितु अत्रेय, तृषा अत्रेय, प्रमिला शर्मा, शिल्पा, डॉ. निधि उपाध्याय, पायल गौतम, श्रुति, देवयानी शर्मा, श्रद्धा शर्मा, उपमा मिश्रा, रानी गौर, टीना,  दीपिका शर्मा, वंदना, रीना गौतम, शुभांगी, रागिनी, सिद्धि शर्मा, स्वाति शर्मा, रितु शर्मा, भारती त्रिपाठी, जया शर्मा, नीरू शर्मा, मोना, बबीता, अरुणा, स्वाति तिवारी, समीक्षा, भावना भारद्वाज आदि शामिल रहीं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्व0 ओम प्रकाश पुन्नी जी को जन्म शताब्दी पर दी गई श्रद्धांजलि

  स्वर्गीय ओम प्रकाश पुन्नी जी की सौ वी वर्षगांठ पर उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि। आपको बता दें उत्तराखंड ब्लाइंड स...