महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने किया गुरु पूजन

हरिद्वार 13 जुलाई (संजय वर्मा )आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी महाराज अध्यक्ष भारत माता मंदिर हरिद्वार के शुभ आशीर्वाद  से आज गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि जी महाराज द्वारा गंगा स्नान, गंगा पूजनोभिषेकोपरांत आज परम पूज्य गुरुदेव जी की समाधि स्थल पर पूजा अर्चना की समस्त देशवासियों को गुरु पूर्णिमा उत्सव की शुभकामनाएं दी एवं संपूर्ण राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की। गुरू पूर्णिमा के विषय में  महाराज श्री जी ने बताया कि आषाढ़ माह का शास्त्रों में विशेष महत्व है।आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।ऐसा माना जाता है कि इस दिन वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था।महर्षि वेद व्यास को चारों वेदों का ज्ञान था।इस साल गुरु पूर्णिमा या आषाढ़ पूर्णिमा आज 13 जुलाई को मनाई जारही हैं। ।हमारे सनातन हिन्दू धर्म के लोगों में गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु जी की विधि-विधान से पूजा करने की परंपरा है।श्री_भोले_जी_महाराज_ श्री माता मंगला जी व हंस फाउंडेशन  के विशेष सहयोग से प्रतिदिन साध्वी बालव्रती गीता योगी जी के आश्रम में प्रातः व सायं काल सत्संग,संत सेवा,ब्राह्मण सेवा व  विशाल भंडारे का कार्य संपन्न किया जाता है।*

*इसी के साथ साथ#श्री_भोले_जी_महाराज_ श्री माता मंगला जी व हंस फाउंडेशन की ओर से समस्त देशवासियों को एवं गुरु भक्तों को शुभकामनाएं प्रेषित की और समस्त विश्व की सुख_शांति हेतु प्रार्थना की ।*

─━ *इस अवसर पर साध्वी बालव्रती गीता योगी जी साध्वी,सुनीता जी,भारत माता मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कृष्णा आचार्य जी,स्वामी जगदीशानंद जी, पुष्कर राज जी (केशव महाराज),बजरंग द्विवेदी जी, हेमलता नेगी जी,आलोक यादव जी,कृष्ण कुमार जी,पं प्रवीण शर्मा जी मोनू शुक्ला,राहुल शुक्ला और समस्त आश्रमवासी, सभी भक्तजन उपस्थित रहे।*

    





No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्वामी यतीश्वरानंद के संयोजन में मनाया गया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

  मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर स्वामी यतीश्वरानंद ने श्रमिकों को टूल किट, कुष्ठ रोगीयो व गरीबों को वस्त्र व फल किए वितरित — केंद्र और प्रद...