भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनीता वर्मा ने जमालपुर जिला पंचायत सीट से माँगा भाजपा का टिकट

 भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं समाजसेवी अनीता वर्मा ने जिला पंचायत जमालपुर के लिए  मांगा टिकट 


हरिद्वार 17 जुलाई ( विरेन्द्र शर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार) भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रही समाजसेवी गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ   ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अनीता वर्मा ने जमालपुर जिला पंचायत सीट से भाजपा के टिकट के लिए अपना दावा करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान को अपना प्रार्थना पत्र सौंपा। अनीता वर्मा ने बताया कि वे एक लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सेवा करती चली आ रही है ,जमालपुर सामान्य जिला पंचायत सीट है जिस पर उन्होंने भाजपा टिकट के लिए अपना दावा करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान कोअपना प्रार्थना पत्र जिला कार्यालय जाकर सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार ,भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, भाजपा युवा नेता विकास पुंडीर,राज्य आंदोलनकारी शाकुंभरी देवी ,भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल महामंत्री एडवोकेट आकांक्षा पुंडीर विशेष रुप से उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

वैश्य कुमार धर्मशाला कनखल में हुआ गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार 7 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर वैश्यकुमार धर्मशाला कनखल में धर्म रक्षा मिशन द्वारा जनमानस के...