भाजपा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ने किया तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

हरिद्वार 4 जुलाई (वीरेंद्र शर्मा संवादाता गोविंद कृपा हरिद्वार) हरिद्वार भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ गंगा स्वरूप आश्रम में किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यक्रम का शुभारंभ  दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक  ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित होना जरूरी है। आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के आने से कई ऐतिहासिक काम हुए है ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित होना जरूरी है। इसके लिए जिला स्तरों पर इस तरह के  प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है। ताकि पार्टीजन भली-भांति पार्टी की रीति नीति को समझ कर उसी के अनुरूप कार्य करे आज के द्वितीय सत्र को भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सुरेश भट्ट  ने संबोधित किया आज के तृतीय सत्र में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता  मयंक गुप्ता  ने संबोधित किया आज के प्रशिक्षण में उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने की और संचालन भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी द्वारा किया गया! जिला प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी शामिल हुए।





No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्व0 ओम प्रकाश पुन्नी जी को जन्म शताब्दी पर दी गई श्रद्धांजलि

  स्वर्गीय ओम प्रकाश पुन्नी जी की सौ वी वर्षगांठ पर उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि। आपको बता दें उत्तराखंड ब्लाइंड स...