भाजपाइयों ने जिला कार्यालय पर मनाया जश्न


 हरिद्वार 22 जुलाई वीरेंद्र शर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार) जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर भाजपा के कार्यकर्ताओ ने ढोल नगाड़ों के साथ परस्पर मिष्ठान खिलाकर एवं आतिशबाजी कर जश्न मनाया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ० जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि देश की आजादी के अमृत वर्ष में झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का भारत के 15वे राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचन एक ऐतिहासिक क्षण है जिसकी चर्चा दूर दूर तक सुनी जा सकती है भारत के शीर्ष संवैधानिक दायित्व पर उनके निर्वाचित होने से आदिवासियों, वंचितों, शोषितो को एक नया संरक्षक मिलेगा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संथाल जनजाति से आने वाली द्रौपदी मुर्मू का नाम एन डी ए प्रत्याशी के रूप में घोषित किया था तभी यह स्पष्ट हो गया था कि उनकी जीत सुनिश्चित है उड़ीसा के मयूरभंज जिले से ताल्लुक रखने वाली द्रोपति मुर्मू का राष्ट्रपति पद पर निर्वाचन उनके सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में निरंतर सेवा एवं सक्रियता शालीनता और गरिमा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना हम सबके लिए प्रेरणादाई है संसदीय लोकतंत्र में उनका अनुभव देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा हम उनके निर्वाचन पर उन सभी सांसदों एवं विधायकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं जिन्होंने उनके निर्वाचन में अपना वोट रूपी अमूल्य योगदान दिया इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  का अभिनंदन एवं स्वागत करते हैं इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी ,संदीप गोयल, अनिल अरोड़ा, मनोज पवार ,लव शर्मा, विजय चौहान, निपेंद्र चौधरी, नागेंद्र राणा, विकास कुमार ,विपिन शर्मा, संजय सिंह, देवेंद्र चावला, लक्ष्मण नागर, आई पी सिंह ,संजीव त्यागी, मिथिलेश शर्मा, बृजमोहन पोखरियाल, कमल प्रधान ,अमित वालिया, विवेक कश्यप, सत्यदेव,विकास प्रधान  आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

मोदी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने किया रक्तदान

  सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा युवा मोर्चा के लगे शिविर का जिलाध्यक्ष भुल्लर ने रक्तदान कर किया शुभारंभ — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन ...