भाजपाइयों ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर मनाई खुशियां

हरिद्वार 21 जुलाई (संजय वर्मा )राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जीत की ओर अग्रसर होने पर मध्य हरिद्वार मंडल भाजपा ने श्री चंद्राचार्य चौक पर पहुंचकर परस्पर एक दूसरे को बधाई देकर मिष्ठान खिलाकर एवं आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया मंडल अध्यक्ष



राजकुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जहां महिलाओं को सम्मान दिया जाता है एक अत्यंत पिछड़े आदिवासी वर्ग से आने वाली महिला द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद हेतु चयन किया जाना यह सिद्ध करता है कि हमारे प्रधानमंत्री शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्ग के प्रति कितनी चिंता रखते हैं एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपने प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा से कहीं आगे बढ़त बनाए हुए हैं उनके गांव में भी जश्न शुरू हो चुका है उड़ीसा के जनजाति बहुल जिले के गांव में जनजातीय परिवार में जन्मी द्रौपदी मुर्मू राजनीति में आने से पहले एक क्लर्क और शिक्षिका के रूप में कार्य कर चुकी हैं श्रीमती मुर्मू ने वर्ष 1997 में भारतीय जनता पार्टी के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी सबसे पहले वह पार्षद बनी फिर भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनी वे दो बार राज्य विधानसभा में बतौर बीजेपी विधायक चुनी गई और राज्य सरकार में बतौर मंत्री के रूप में भी कार्य किया इसके बाद झारखंड की पहली महिला राज्यपाल और किसी भी भारतीय प्रदेश की पहली जनजातीय महिला राज्यपाल बन कर उन्होंने कीर्तिमान स्थापित किया और जनजातीय महिला के रूप में देश की प्रथम नागरिक बनने जा रही श्रीमती मुर्मू जी को हम अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, लव शर्मा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार, मंडल महामंत्री सिद्धार्थ कौशिक, पार्षद राजेश शर्मा, विशाल गर्ग ,कुसुम गांधी, अंश मल्होत्रा, सविता यादव, तीरथ पाल रवि, गौरव वर्मा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

No comments:

Post a Comment

Featured Post

वैश्य कुमार धर्मशाला कनखल में हुआ गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार 7 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर वैश्यकुमार धर्मशाला कनखल में धर्म रक्षा मिशन द्वारा जनमानस के...