कैसे खाए सेब जिससे पौष्टिकता बनी रहे


 *सेब किस तरह खाएं के अधिक फायदेमंद हो?*

How to eat an apple in right way in Hindi ->


सेब को छीलकर खाने के फायदे-Apple Without Skin Benefits=>


सेब छीलकर खाने वाले बहुत से लोग हैं। डाइटिशियन अश्वनी की मानें तो ऐसे लोगों का तर्क ये होता है कि सेब के छिलके में हानिकारक कैमिकल्स लगे हो सकते हैं। साथ ही इनमें इस्तेमाल किया गया कीटनाशकों का उपयोग भी लोगों की सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसके अलावा सेब पर दिखने वाले डार्क स्पॉट अक्सर संकेत दे सकते हैं कि सेब या तो संक्रमित हैं या कीटनाशकों के बहुत अधिक उपयोग हुआ हैं। ऐसे में सेब को खाना एलर्जी को ट्रिगर कर सकता है।



सेब छीलकर खाने के नुकसान- Side Effects of an Apple Without Skin

सेब छीलकर खाने के नुकसान भी कई हैं। दरअसल, सेब के छिलकों में विटामिन ए, सी और के मौजूद होते हैं। इसके अलावा, इसमें पोटेशियम, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे आवश्यक खनिज होते हैं जो समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। पर जब आप सेब को छील कर खाते हैं तो इससे इन पोषक तत्वों का नुकसान हो जाता है।


सेब बिना छिले खाने के फायदे->

Apple With Skin Benefits:


बिना छिले सेब खाने के कई फायदे हैं। दरअसल, ,सेब को बिना छिले खाने से शरीर को फाइबर की पर्याप्त मात्रा मिलती है। साथ ही ये छिलका रफेज की तरह भी काम करता है और गट हेल्थ को सही रखता है। ये मेटाबोलिज्म तेज करता है और शरीर को कई समस्याओं से बचाता है। इसके अलावा सेब के छिलकों के विटामिन ए, सी, के,पोटेशियम, फास्फोरस और कैल्शियम सभी इसे बिना छिले खाने से मिलता है।


||सेब खाने का सही तरीका-||


सेब खाने का सही तरीका-Best Way Of Eating Apple In Hindi

सेब खाने का सही तरीका ये है कि आप पहले इसे साफ करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। इससे सेब की मोमी परत उतर जाती है और चमकदार बाहरी परत फीकी पड़ रही है। इसके अलावा काले धब्बे या छेद वाले सेब का चुनाव ना करें। इसके बार इसे सीधे काट कर या बिना काटे खाएं। वहीं, सेब खाने का सही समय (Right time to eat apple in hindi) की बात करें तो सुबह खाली पेट सेब खाने के फायदे अधिक है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

ज्वालापुर निवासी गोविंद सिखौला निकला पिल्ला गैंग का सदस्य

  हरिद्वार 21 अक्टूबर  ज्वालापुर क्षेत्र में ओवरटेक कर मारपीट करने, तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पिल्ला गैंग क...