नेहरू युवा केंद्र ने किया स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी यों का सम्मान

 भारत सरकार के युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र की ओर से किया गया स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी ओ का सम्मान




आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत* 


हरिद्वार 6 अगस्त  नेहरू  युवा केंद्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार हरिद्वार की ओर  से  स्वतंत्रता स्तंभ पार्क देवपुरा हरिद्वार में  स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों के  उत्तराधिकारीयों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 200 से भी ज्यादा ग्रामवासीयों एवं नमामि गंगे, नेहरू युवा केन्द्र के युवा मंडल के साथ उनके उत्तराधिकारी उपस्थित रहे।  नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार की ओर से  उत्तराधिकारी श्री भारत भूषण विद्यालंकार जी का सम्मान और स्वागत फूल माला के साथ किया गया। लेखा एवं कार्यक्रम सहायक धर्म सिंह रावत जी ने  आव्हान किया गया कि सभी लोग 13 से और 15 अगस्त तक अपने अपने घरों में तिरंगा फहराएंगे जिससे आजादी का अमृत महोत्सव को हम लोग भव्य रूप में मनाया जा सके इसी श्रंखला के अंतर्गत नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता के अंतर्गत दो दिवसीय गंगा दूत प्रशिक्षण ब्लॉक लक्सर में  किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे गंगा ग्राम के युवाओं को सम्मिलित किया जाएगा और उनको नमामि गंगे परियोजना की विस्तृत जानकारी देकर उनको राष्ट्रीय कार्यक्रम में जोड़ा जाएगा कार्यक्रम में युवा लीडर गार्गी, कुमारी जानवी, प्रियंका रानी, दक्ष, तनुज ने प्रतिभाग किया  जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य ने बताया संगठन मुख्यालय के दिशा निर्देश अनुसार जनपद हरिद्वार के गांव में 225 से अधिक युवा मंडलों का गठन किया जा रहा है । इसके लिए 30 युवाओं की एक सर्वे टीम तैयार की गई है ,जो घर घर जाकर युवा मंडल बनाएंगीऔर उन सभी युवा मंडलों के जो सदस्य गण हैं सभी को राष्ट्रीय कार्यक्रम में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। नेहरू युवा केंद्र 8 से 15 अगस्त तक हर की पौड़ी से  एक रैली का आयोजन करेंगा। जिसमे सभी से अपने अपने घरों में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में  हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराने की अपील भी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

ज्वालापुर निवासी गोविंद सिखौला निकला पिल्ला गैंग का सदस्य

  हरिद्वार 21 अक्टूबर  ज्वालापुर क्षेत्र में ओवरटेक कर मारपीट करने, तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पिल्ला गैंग क...