कृपाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से शिवालिक नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

 *कृपाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवालिक नगर ,भाजपा महिला मोर्चा हरिद्वार और स्पर्श गंगा के सयुक्त तत्वाधान में निकाली भव्य तिरंगा रैली*



हरिद्वार /शिवालिक नगर 10 अगस्त ( संजय वर्मा ) आजादी के अमृत महोत्सव के पावन  अवसर पर कृपाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  शिवालिक नगर के अध्यापकों छात्र छात्राओं , भाजपा महिला मोर्चा हरिद्वार और स्पर्श गंगा के सयुक्त तत्वाधान में शिवालिक नगर रानीपुर में तिरंगा रैली निकाली गई रैली में स्कूल के छात्र छात्राओं ने वन्दे मातरम, देश भक्ति के गीत के गाते हुए शिवालिक नगर के प्रत्येक घर मे लोगो को तिरंगा झंडा लगाने के लिए जागरूक किया प्रधानाचार्य रंजना शर्मा ने कहा कि शहीदों की बदोलत ही हम खुली हवा में सांस ले सकते हैं। देश की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। आज के बच्चे ही देश के भावी कर्णधार है। महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि पूरा देश हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्साहित है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पर देश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए अमृत महोत्सव मना रहा है। हमारा देश शक्तिशाली कैसे बने और विश्व के मानचित्र पर हम विश्वगुरू बनकर उभरे यह हमारा लक्ष्य है। हमारे क्रांतिकारी महापुरूषों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर बलिदान दिया है, जिसे हम भूल नहीं सकते है। प्रबंधक दिनेश शर्मा जी ने कहा कि पूर्व में भी भारत देश सम्पन्न एवं विश्वगुरू था और सोने की चिड़िया कहलाता था, किन्तु भारत को दुनिया के लुटेरो ने लूट कर पराधीन बना लिया था। पराधीनता को हमारे क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान देकर देश को स्वतंत्र कराया है। हमारा देश फिर से शक्तिशाली बनकर उभरे इसके लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक घर पर तिरंगा ध्वज प्रोटोकाल के साथ फहराने की अपील की। जिला उपाध्यक्ष मनु रावत ने कहा कि देश के प्रति अपनी आस्था को प्रकट करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिससे की प्रत्येक लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण दिखाये तिरंगा रैली मे इन्दू, मधु , निम्मी, लक्ष्मी , ज्योति ,शिखा, आराधना और सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया

No comments:

Post a Comment

Featured Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने पहाडो, से पलायन पर प्रकट की चिंता

  2019 के भू संशोधन कानून ने बहुत बडे पैमाने पर भूमि विक्रय और अधिग्रहण को बढ़ावा दिया है– नैथानी  दिल्ली में प्रवासियों को अपने बंजर खेतों ...