राष्ट्र भक्तों ने भगवानपुर में निकाली तिरंगा रैली

भगवानपुर 14 अगस्त (राज किशोर वर्मा संवाददाता गोविंद कृपा भगवानपुर ) हर_घर_तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत समाजसेवी कमल वर्मा नामदेव एवं सुनील बंसल के नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए राष्ट्रध्वज वितरित किए गए क्षेत्र वासियों को अपने घर और प्रतिष्ठान में राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहरा कर वीर बलिदानी स्वतन्त्रता सेनानियों को सादर नमन कर राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर समाजसेवी कमल वर्मा एवं सुनील बंसल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया रैली में मुख्य रूप  से विक्की पंडित ,शुभम शांडिल्य ,तरुण बंसल, भगवती प्रसाद, अंकुश शर्मा सहित सैकड़ों राष्ट्र भक्त तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।




No comments:

Post a Comment

Featured Post

31 अक्टूबर को दीपावली मनाना रहेगा शुभ :- श्रीमहंत नारायण गिरि

 वर्ष 1963 में दीपावली पर्व पर 2024 जैसी ही परिथितियां थींः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज उस वर्ष भी दीपावली का पर्व पहले दिन 16 अक्टूबर को ही...