देव संस्कृति विश्वविद्यालय में कल मुख्यमंत्री रहेंगे मुख्य अतिथि

 कल शनिवार को होगा देसंविवि का ज्ञानदीक्षा समारोह                                         


हरिद्वार 2 सितंबर (अमरेश दुबे संवाददाता गोविंद कृपा ) देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के नये सत्र 2022-23 के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का ज्ञानदीक्षा समारोह 3 सितम्बर शनिवार को होगा। ज्ञानदीक्षा समारोह में छत्तीसगढ, मप्र, हरियाणा, झारखण्ड, दिल्ली, गुुजरात, सहित बीस राज्यों के 507 नवप्रवेशी विद्यार्थी दीक्षित होंगे। तो वहीं जापान, साऊथ कोरिया, बेल्जियम के युवाओं ने भी अपने कैरियर संवारने के लिए देसंविवि में एडमिशन लिया है।

ज्ञानदीक्षा समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री पुष्पक सिंह धामी होंगे, तो वहीं कार्यक्रम के अध्यक्ष देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या जी होंगे। देवसंस्कृति विवि के मृत्युंजय सभागार में प्रातः दस बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। उक्त जानकारी देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड ्या ने दी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संभाव आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी प्रेमानंद महाराज को दी गई श्रद्धांजलि उनकीे शिष्या राधा माता का हुआ पटाभिषेक

धर्म, संस्कृति के सच्चे संवाहक थे स्वामी प्रेमानंद महाराज : म.मं. स्वामी ललितानन्द गिरि सम्भाव आश्रम के परमाध्यक्ष ब...