छठ पर्व का हुआ समापन

 उगते हुए सूर्य को अर्घ्य के हुआ, छठ पर्व का समापन

***तड़के से ही गंगा घाटों पर जुटने लगा श्रद्धालुओं का जमावड़ा




*** छठ व्रतियां ठंडे जल में खड़े होकर कर रही है भगवान सूर्य के उदय होने का इंतजार

***समस्त गंगा घाटों पर बना, उत्सव का नजारा 

***छठी मैया के मधुर संगीत से हुआ वातावरण गुंजायमान 


हरिद्वार। उदयीमान भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य प्रदान करने के साथ ही चार दिनों से चल रहें छठ पर्व का समापन हो गया। भगवान सूर्य  के उदय से पूर्व ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना प्रारंभ हो गया था। सर पर टोकरी लिए श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचे। व्रतियों ने गंगाजल में खड़े होकर भगवान सूर्य के उदय होने का इंतजार किया और जैसे ही सूर्य नारायण के दर्शन हुए अर्घ्य प्रदान कर परिवार के आरोग्यता की कामना की। कनखल के राधारासबिहारी घाट पर पूर्वांचल उत्थान संस्था की ओर से भव्य तरीके से छठ पर्व मनाया गया। वेद मंत्रों के साथ आचार्य उद्धव, डॉ निरंजन मिश्रा, आचार्य भोगेंद्र झा, पं विनय मिश्रा, पं धनंजय झा, पं अभय मिश्रा ने अर्घ्य प्रदान कराया। डॉ निरंजन मिश्रा ने बताया कि स्कंद पुराण में छठ पर्व का उल्लेख मिलता है। गंगा पुत्र भीष्म को महिर्षि पुलस्त्य ने छठ पर्व का महत्व बताया। आरोग्यता और पुत्र प्राप्ति की कामना से छठ पर्व किया जाता है। उन्होंने कहा मंशा देवी की बहन छठी देवी के नाम पर छठ पर्व मनाया जाता है। आचार्य उद्धव मिश्रा ने कहा कि बिहार और पूर्वांचल से निकलकर पूरे विश्व में छठ पर्व मनाया जाने लगा है। छठ पर्व के महत्व को सारी दुनियां जान गई है। आचार्य भोगेंद्र झा ने कहा  वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी छठ पर्व महत्व पूर्ण है। यह एकमात्र ऐसा पर्व है जिसमें डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। पं विनय मिश्रा ने छठ पर्व घर से बाहर नदी के तट पर मनाया जाता है।  इसमें जाता पात, ऊंच नीच के भेदभाव को भुलाकर लोग एकसाथ मिलकर पर्व मनाते हैं। यह समाजिक समरसता का पर्व है। जटवाड़ा पुल पर पूर्वांचल छठ पूजा समिति के मुख्य आयोजक राम प्रकाश सिंह, रामा लॉजिस्टिक्स की ओर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्वांचल महासभा समिति की ओर से बहादराबाद गंगनहर घाट पर सांस्कृतिक आयोजनों के साथ छठ पर्व मनाया गया। पूर्वांचल जन जागृति समिति की ओर से हल्की पौड़ी पर श्रद्धा और उल्लास के साथ पर्व मनाया। नवोदय नगर में छठ पार्क में भी लोगों ने छठ पर्व मनाया। सप्तऋषि घाट पर पूर्वांचल उत्थान संस्था के सदस्य धर्मेंद्र शाह के नेतृत्व में पारंपरिक और भव्य तरीके  छठ पर्व मनाया गया। इसी प्रकार पूर्वांचल उत्थान संस्था व अन्य संस्थाओं के द्वारा बैरागी कैंप , परशुराम घाट, गोंविदपुरी घाट, विश्वकर्मा घाट, सहित अन्य सभी घाटों पर छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक वह जिलाधिकारी हरिद्वार ने अगले वर्ष बहादराबाद में छठ घाट निर्माण का आश्वासन दिया। वहीं जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने छठ की व्यवस्था में प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। छठ पर्व में आशुतोष पांडेय,  प्रशांत राय, काली प्रसाद साह, विष्णु देव ठेकेदार, विनोद साह, रामसागर जायसवाल, रामसागर यादव, वीके त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, वरूण शुक्ला, रूपलाल यादव, 

देवेन्द्र झा, शंकर झा, रणजीत झा, मनोज मिश्र,  भगवान झा, शुभम झा, अमन झा, नमन झा, शशिभूषण झा, अबधेश झा, शशिभूषण झा, दिलीप कुमार झा, सुमित झा, अमित झा, राहुल झा, फूल झा, सागर झा, मिथलेश झा,  

 अविरल, अनुज, अभिनव , युवी, अक्षत  सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

वैश्य कुमार धर्मशाला कनखल में हुआ गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार 7 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर वैश्यकुमार धर्मशाला कनखल में धर्म रक्षा मिशन द्वारा जनमानस के...