ज्वालापुर इंटर कॉलेज में लगने जा रहा है पुस्तक मेला



हरिद्वार में 6 से 8 नवंबर के बीच होगा पुस्तक मेले का आयोजन 

हरिद्वार 5 नवंबर( संजय वर्मा )अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन व विद्यालयी शिक्षा विभाग, हरिद्वार के संयुक्त प्रयास से  तीन दिवसीय पुस्तक मेले (किताबों से एक मुलाकात) का आयोजन 6 नवंबर (रविवार) से 8 नवंबर (मंगलवार) के बीच किया जा रहा है. इस तीन दिवसीय पुस्तक मेले का उद्घाटन शिक्षा विभाग के अधिकारी के कर कमलों के द्वारा 6 नवंबर को प्रात: 11 बजे किया जाएगा. पुस्तक मेले का आयोजन ज्वालापुर इंटर कॉलेज, ज्वालापुर  में किया जा रहा है।.पुस्तक मेले में करीब 13 प्रमुख प्रकाशक अपनी किताबों को लेकर पहुँच रहे हैं. मेले में बाल साहित्य की गुणवत्तापूर्ण किताबें प्रकाशित करने वाले एकलव्य के अलावा नेशनल बुक ट्र्स्ट, गार्गी, पेंगुईन और ऑक्सफोर्ड प्रेस जैसे प्रकाशकों की किताबें पुस्तक प्रेमियों के लिए उपलब्ध होंगी.  पुस्तक मेले में बाल साहित्य, शिक्षा पर आधारित पुस्तकें, विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल और अन्य विषयों से संबंधित संदर्भ पुस्तकें प्रकाशकों के विभिन्न स्टॉल पर उपलब्ध होंगी. इसके अलावा शिक्षण सहायक सामग्रियाँ भी उपलब्ध होंगी. मुख्य तौर पर हिंदी और अंग्रेजी की किताबें प्रदर्शनी और बिक्री के लिए मेले में उपलब्ध होंगी. इसमें सभी आयु वर्ग के पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए पुस्तकें होंगी. 


इस मौके पर शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जिले के तमाम लोग भी मौजूद होंगे. अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की टीम पुस्तक मेले के सफल आयोजन को लेकर इसकी तैयारियों में जुटी हुई है. अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से पुस्तक मेले के आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे दिनेश तिवारी का कहना है कि हरिद्वार में पुस्तक मेले जैसे आयोजन की यह एक अनूठी पहल की जा रही है. हरिद्वार के लोग इस अवसर का भरपूर लाभ उठा सकते हैं और भविष्य में इस तरह के आयोजनों के लिए संभावनाएँ खोल सकते हैं. अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशने के जिला समन्वयक दीपक दीक्षित ने बताया कि हरिद्वार जिले में छात्र-छात्राओं और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच पढ़ने की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है. 


                                                                                                          

No comments:

Post a Comment

Featured Post

उत्तराखंड और गोवा के संयुक्त प्रयासों से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा :- डॉक्टर नरेश चौधरी

  हरिद्वार 18 अक्टूबर "उत्तराखंड एवं गोवा प्रदेश आध्यात्मिक यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं  समुद्री जल क्रीड़ा करने वाले पर्यटकों के लिए अं...