गायत्री परिवार ने मनाया श्रद्धेया शैल दीदी का जन्मदिन

 सादगी से मना शांतिकुंज अधिष्ठात्री शैलदीदी का 69वाँ जन्मदिन

हरिद्वार 4 दिसम्बर ( संजय वर्मा ) शांतिकुंज की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी का 69वाँ जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। श्रद्धेया शैलदीदी ने विगत 96 वर्षों से सतत प्रज्वलित सिद्ध अखण्ड दीपक का दर्शन किया एवं पावन गुरुसत्ता के चरण पादुकाओं से आशीष लिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या, व्यवस्थापक श्री महेन्द्र शर्मा सहित शांतिकुंज कार्यकर्ता, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय परिवार, गायत्री विद्यापीठ के नौनिहालों सहित देश विदेश से आये भाई बहिनों ने पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल  भेंटकर स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। सन् 1953 को जन्मीं श्रद्धेया शैलदीदी का प्रारंभिक जीवन भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में बीता। अपनी बाल्यावस्था में स्काउट गाइड के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए अनेक पुरस्कार प्राप्त किये



देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर से साइकोलॉजी में उच्च श्रेणी से परास्नातक एवं शोध करने के बाद अपना जीवन समाजोत्थान हेतु समर्पित कर दिया।  समाज व राष्ट्र के हित में सदैव कार्य करने वाली शैलदीदी कालेज के पढ़ाई के दौरान ही अपना जीवन पीड़ित मानवता की सेवा सहित भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में चल रहे अभियानों में अपने आपको होम दिया है। वे गायत्री परिवार की संस्थापिका वंदनीया माताजी के द्वारा प्रारंभ किये गये नारी जागरण अभियान का विगत 28 वर्षों से नेतृत्व कर रही हैं। श्रद्धेया शैलदीदी को नारी जागरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इसी वर्ष वैश्विक प्रियदर्शिनी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर नारी सशक्तिकरण रैली निकाली गयी, जिसमें शांतिकुंज, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान सहित देश विदेश से विभिन्न शिविरों में आये साधकों ने भाग लिया। रैली में शंख बजाते, मशाल लिये आगे आगे बहिनें चल रही थीं। प्रातःकाल 27 कुण्डीय यज्ञशाला मे विशेष हवन हुआ, जिसमें श्रद्धेया शैलदीदी के स्वस्थ एवं मंगल जीवन की विशेष आहुतियां दी गयी। 

श्रद्धेया शैल  दीदी जी को गोविंद कृपा परिवार की ओर से जन्मोत्सव पर मंगलकामनाएं ।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

मोदी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने किया रक्तदान

  सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा युवा मोर्चा के लगे शिविर का जिलाध्यक्ष भुल्लर ने रक्तदान कर किया शुभारंभ — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन ...