ऋषि कुल के छात्र छात्राओं ने किया देव संस्कृति विश्वविद्यालय का भ्रमण


*उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल परिसर, हरिद्वार के बी. ए. एम. एस. तृतीय वर्ष के छात्र / छात्राओं ने प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांति कुंज, हरिद्वार का शैक्षणिक भ्रमण किया 

 

हरिद्वार 21 दिसंबर 


उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल परिसर के बी. ए. एम. एस. तृतीय वर्ष के कुल 51 छात्र / छात्राओं को स्वस्थवृत्त एवं योग विषय में आवश्यक प्रात्यक्षिक शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांति कुंज का शैक्षणिक भ्रमण डॉ शोभित कुमार वार्ष्णेय एसो. प्रो. एवं विभागाध्यक्ष स्वस्थवृत्त विभाग , डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह  योगाचार्य स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के योग विभागाध्यक्ष डॉ सुरेश वर्णवाल, प्राकृतिक चिकित्सा के विभागाध्यक्ष डॉ अमृत लाल  के मार्गदर्शन में कराया गया।देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्राकृतिक चिकित्सा विभाग में प्राकृतिक चिकित्सा कैंप में पंच तत्वों(पृथ्वी, वायु, जल, अग्नि, आकाश ) के द्वारा विभिन्न रोगों का इलाज किया जा रहा है,इस कैम्प में ऋषि कुल परिसर के बी.ए.एम.एस. तृतीय वर्ष 19 बैच के छात्र छात्राओं ने सूर्य चिकित्सा, मिट्टी चिकित्सा, जल चिकित्सा,वायु चिकित्सा,अग्नि चिकित्सा और एनिमा के प्रैक्टिकल अभ्यास में अपनी सेवा और सहयोग कर एवं पेशेंट को दिए जा रहे संपूर्ण चिकित्सा का अवलोकन किया साथ ही प्राकृतिक चिकित्सा के सिद्धांतों का विस्तृत वर्णन प्राकृतिक चिकित्सक विशेषज्ञ से प्राप्त किया।  वर्तमान में कोविड काल के बाद जिन बीमारियों का एवं उपद्रवों का सामना किया जा रहा है उनका प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से इस केंद्र में एक विशेष उपचार किया जा रहा है। इस शैक्षणिक भ्रमण के अंत में डॉ शोभित कुमार वार्ष्णेय ने  देव संस्कृति विश्व विद्यालय के  योग विभागाध्यक्ष डॉ सुरेश वर्णवाल एवं प्राकृतिक चिकित्सा के विभागाध्यक्ष डॉ अमृत लाल  को बी. ए. एम. एस. तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन करने के लिए  उनकी पूरी टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्व0 ओम प्रकाश पुन्नी जी को जन्म शताब्दी पर दी गई श्रद्धांजलि

  स्वर्गीय ओम प्रकाश पुन्नी जी की सौ वी वर्षगांठ पर उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि। आपको बता दें उत्तराखंड ब्लाइंड स...