प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज ने चैतन्य ने गुरुजी को किया सम्मानित

 *चैतन्य गुरुजी को प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी स्वामी रूपेन्द्र प्रकाशजी महाराज ने किया  सम्मानित*


   हरिद्वार 15 फरवरी ( संजय वर्मा ) प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी ने प्रसिद्ध मर्म चिकित्सक, प्राकृतिक एवं आहार चिकित्सक श्री चैतन्य गुरुजी को उनकी पुस्तक 'शिव महात्मय स्तुति-नित्य पाठ' के प्रकाशन के उपलक्ष्य में आज अपने आश्रम में उनका सम्मान किया एवं शुभाशीष प्रदान किया। मालूम हो कि स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश जी महाराज विगत रविवार को सम्पन्न हुए इस पुस्तक के लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पधारने वाले थे, परन्तु अचानक उन्हें उस दिन वृंदावन आश्रम में उपस्थित होना पड़ा। अतः इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने प्रतिनिधि आश्रम व्यवस्थापक संजय वर्मा को भाग लेने हेतु नियुक्त किया। 

     महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज ने चैतन्य गुरुजी



को अपने आश्रम में आमंत्रित किया तथा उत्कृष्ट कृति 'शिव‌मात्म्य स्तुति नित्य पाठ' पुस्तिका की प्रशंसा करते हुए, उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ और आशीर्वाद प्रदान किया।

     इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, परिधि लोक कला संस्कृति के अध्यक्ष निर्मल रतन लाल वैद, विवेकानंद सेंटर के चेयरमैन डा. विवेक कुमार, उज्जवल हरिद्वार के प्रणेता 'ग्रीनमैन' विजय पाल बघेल, गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय में वेदाध्यापन विद्वान प्रो. सत्यदेव विद्यालंकार तथा प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के व्यवस्थापक संजय वर्मा आदि हरिद्वार के माननीय व्यक्ति उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

वैश्य कुमार धर्मशाला कनखल में हुआ गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार 7 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर वैश्यकुमार धर्मशाला कनखल में धर्म रक्षा मिशन द्वारा जनमानस के...