भाजपा ओबीसी मोर्चा हरिद्वार के जिला अध्यक्ष बने डॉ प्रदीप कुमार



 डॉ प्रदीप कुमार बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष संगठन के प्रति  किया आभार व्यक्त 

हरिद्वार  3 फरवरी ( संजय वर्मा ) भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने प्रदेश भर के  ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्षो की घोषणा करते हुए  लिस्ट जारी की जिसके अनुसार  हरिद्वार से भाजपा ओबीसी मोर्चा के 


पूर्व जिला महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार को जिले भर में भाजपा ओबीसी मोर्चा को मजबूत करने के लिए कमान सौंपी गई है । डॉ प्रदीप कुमार ने प्रदेश भाजपा संगठन  ,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ,जिला अध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय राकेश गिरी जी, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार जी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी ,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्नंवरानंद एवं  हरिद्वार के भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल जी ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करुंगा। उन्होंने समस्त शुभचिंतकों मित्रों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसमें हर एक छोटे कार्यकर्ता को उसकी सेवा निष्ठा के आधार पर दायित्व दिये जाते हैं संगठन ने जो  जिम्मेदारी दी है उसका अपने समस्त साथियों पदाधिकारियों के साथ सफलतापूर्वक निर्वाह करूंगा ऐसा विश्वास में प्रदेश अध्यक्ष जी को दिलाता हूं ,डॉक्टर  प्रदीप कुमार को भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने पर बधाईयो का ताता लगा हुआ है उनके शुभचिंतक संजय वर्मा, अनीता वर्मा ,रविंद्र चौधरी   ,डॉ रामकुमार ,डॉ राजेश अधाना,नगर निगम में भाजपा पार्षद दल के उप नेता अनिरूद्ध भाटी, पूर्व ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल सहित विभिन्न संगठनों के  पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

सेवा पखवाड़े के रूप में शुरू किया भाजपाइयों ने मोदी का जन्मदिन

हरिद्वार 17 सितंबर विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला हरिद्वार ने उनकी दीर्...